
आप स्मार्टफोन ऐसा लेना चाहते हैं जो हर मामले में सुपर हो। चाहे बात गेमिंग की करें, मल्टीटास्किंग की करें या फिर फोटोग्राफी की। परंतु आपको बता दूं कि ये सभी फीचर्स तभी बेहतर तरीके से कार्य करेंगे जब फोन की रैम मैमोरी ज्यादा हो। आप यही कहेंगे कि कम बजट में ज्यादा रैम मैमोरी कहां से मिलेगी तो आपको बता दूं कि कम कीमत में भी आज ताकतवर फोन उपलब्ध हैं। आगे हमनें 7,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन फोन की जानकारी दी है जिनमें 3जीबी रैम मैमोरी है।
1.लाइफ वाटर 10

लाइफ का यह फोन काफी बेहतर कहा जा सकता है। 5.0-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस डिवाइस में 720पी रेजल्यूशन वाली एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है। मीडियाटेक एमटी 6753 चिपसेट पर आधारित इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही लाइफ वाटर 10 में 3जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। फोन में 64जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,300 एमएएच की बैटरी है।
15,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन सैमसंग फोन
2. जोलो ऐरा 2एक्स

भारतीय बाजार में जोलो ऐरा 2एक्स दो संस्करण में उपलब्ध है। 2जीबी रैम के साथ और 3जीबी रैम मैमोरी वालाफ 3जीबी रैम वाले फोन की कीमत 7,200 रुपये है। फोन में 5-इंच आईपीएस स्क्रीन मिलेगी। मीडियाटेक चिपसेट पर आधारित इस फोन में 1.25गीगाहट्र्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्टिड है। जोलो ऐरा 2एक्स में फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
3. कूलपैड मेगा 2.5डी

कूल पैड के पास भी कम रेंज में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन वाले डिवाइस उपलब्ध हैं। पिछले साल कंपनी ने कूलपैड मेगा 2.5डी स्मार्टफोन को पेश किया था। इसमें 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका रेजल्यूशन है 1280ग720 पिक्सल। मीडियाटेक चिपसेट 6735पी आधारित इस फोन में 1गीगाहट्र्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन 3जीबी रैम मैमोरी दी गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें 32जीबी तब का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 2,500 एमएमएच की बैटरी दी गई है।
4. माइक्रोमैक्स कैनवस पल्स 4जी

माइक्रोमैक्स का कैनवस पल्स 4जी भी अच्छा विकल्प कहा जा सकता है। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 4जी में 5-इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले है। मीडियाटेक एमटी 6753 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। मेगा 4जी में 32जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और कनेक्टिविटी के लिए आपको 3जी वाईफाई के साथ 4जी भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट उपलब्ध है। पावर बैकअप के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
5 नोकिया फोन जो इस साल भारत में होंगे लॉन्च
5. लाइफ वाटर 11

रिलायंस लाइफ ब्रांड का दूसरा मॉडल भी है जो आपकी जरूरतों को पूरी करने में सक्षम है। कंपनी ने पिछले साल लाइफ वाटर स्मार्टफोन को पेश किया था। मीडियाटेक एमटी 6735 चिपसेट आधारित इस फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में फोटोग्राफी के लिए ताकतवर कैमरा भी दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है।
6. इंटेक्स क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी

इंटेक्स क्लाउड क्रिस्टल 2.5डी को कंपनी ने पिछले साल पेश किया था। इस फोन में 5-इंच की 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले है। मीडियाटेक एमटी6735पी चिपसेट आधारित इस फोन में 1गीगाहट्र्ज का क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। हालांकि फोटोग्राफी में फोन बहुत खास नहीं कहा जा सकता। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी सपोर्ट है।
7. कूलपैड नोट 3 लाइट

यह फोन भी कम दमदार नहीं है। कूलपैड नोट 3 लाइट में 5-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है और यह मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का 64बिट्स वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए इस फोन में 3जीबी मैमोरी उपलब्ध है। कूलपैड नोट 3 लाइट की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है


















