OPPO भी ला रहा है फोल्डेबल स्मार्टफोन, Moto Razar जैसा होगा डिजाइन, जानें खूबियां और कब होगा लॉन्च

Join Us icon

स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अब फोल्डेबल फोन पर फोकस करने लगी हैं। आज Samsung, Xiaomi, Huawei, और Motorola मोटोरोला मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं। सैमसंग और मोटोरोला के फ्लिप स्मार्टफोन भी लॉन्च कर चुके हैं। अब चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OPPO भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में चाइनीज टिपस्टर का दावा है कि यह फोन अप्रैल और जून के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। अब ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह फोन क्लैमसेल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर शेयर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि ओप्पो का फोल्डेबल फोन क्लैमसेल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Samsung Galaxy Z Flip और Moto Razr की तरह होगा। टिपस्टर का दावा है कि ओप्पो का फोल्डेबल स्मार्टफोन जब फोल्ड होता है तो यह 2 इंच का होता है। इसके साथ ही ओपन होने पर यह फोन 7 इंच का होता है। इसके साथ ही टिपस्टर का यह भी कहना है कि ओप्पो का फोल्डेबल स्मार्टफोन महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung ला रहा कमाल की कैमरा टेक्नोलॉजी, Galaxy S22 Ultra से फोटोग्राफी में मिलेगा DSLR जैसा मजा

इसके साथ ही ओप्पो के फोल्डेबल फोन को लेकर लीक में दावा किया गया है कि इसमें LTPO टेक्नोलॉजी की हाई-रिफ्रेश रेट फोल्डेबल डिस्प्ले दी जा सकती है। आमतौर पर फोल्डेबल स्मार्टफोन जो क्लैमशेल डिजाइन के साथ आते हैं उनमें छोटी बैटरियां दी जाती है। ऐसे में संभव है कि ओप्पो इस स्मार्टफोन हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले नहीं देगा क्योंकि LTPO डिस्प्ले ज़्यादा पावर कंज्यूम करती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन कम कीमत में अगस्त में हो सकता है लॉन्च, बदल जाएगा स्मार्टफोन बाजार

इस साल की शुरुआत में OPPO ने रिवील किया था कि कंपनी क्लैमशेल डिजाइन वाले फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है जिसमें रोटेटिंग हिंज दिए जा सकते हैं। इस हिंज का साइज़ फोन से चौड़ा है, जिससे यह हिंट मिलता है कि यह फोन डिफरेंट एंगल में 30 से 190 डिग्री तक रोटेट करने में मदद करता है। फिलहाल ओप्पो के फोल्डेबल फोन को लेकर फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here