
Infinix कंपनी अगले महीने इंडियन मार्केट में अपनी ‘हॉट 10’ सीरीज़ के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जिसमें Infinix Note 10 तथा Infinix Note 10 Pro को लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, कंपनी ने बुधवार को ऑफिशियल तौर पर जानकारी देते हुए कहा कि Note 10 और Note 10 Pro हैंडसेट को इंडिया में जल्द पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन्स की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, दोनों स्मार्टफोन लो बजट के साथ ही शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सपोर्ट के साथ दस्तक देंगे। हालांकि, इंडियन मार्केट से पहले फोन को ग्लोबल बाजार में पेश किया जा चुका है।
Infinix Note 10 और Infinix Note 10 Pro
कंपनी का कहना है कि यह दोनों फोन “superior design”, “powerful performance”, और “faster speed” के साथ लाया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने अपकमिंग फोन्स को 10-15 हजार रुपए के अंदर पेश कर सकती है। हालांकि, कीमत का खुलासा लॉन्च के समय हो पाएगा। लेकिन, फोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हमें पहले से है क्योंकि यह डिवाइस पहले ही टेक मंच पर लॉन्च किए जा चुके हैं। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कम कीमत वाला Infinix HOT 10T स्मार्टफोन

Infinix Note 10 Pro
इनफिनिक्स नोट 10 प्रो की बात पहले करें तो यह मोबाइल फोन 1080 × 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो एक्सओएस 7.6 के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी95 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी76 जीपीयू दिया गया है। यह फोन डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 10 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईट सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Infinix Note 10
इनफिनिक्स नोट 10 की बात करें तो यह फोन भी 1080 × 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.95 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 आधारित एक्सओएस 7.6 पर लॉन्च हुआ था जिसमें प्रोसेसिंग के लिए आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट मौजूद है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी56 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन भी डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Infinix Hot 10S भारत में 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Helio G85 SoC के साथ जल्द होगा लॉन्च
Infinix Note 10 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।




















