
OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को OnePlus ने कंफर्म किया है। OnePlus India ने एक ट्वीट करते हुए “समर लॉन्च इवेंट” को टीज किया है। इस लॉन्च इवेंट में कंपनी कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। वनप्लस के अपकमिंग इवेंट का टीजर अमेजन इंडिया पर भी देखने को मिल है, जिसमें कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने अपकमिंग प्रोडक्ट के लॉन्च को कंफर्म किया है। हालांकि अमेजन इंडिया पर शेयर टीजर में कंपनी ने अपकमिंग प्रोडक्ट का नाम नहीं बताया है। हालांकि जब आप ‘Notify Me’ ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपको एक मेल मिलता है जिसमें OnePlus Nord CE 5G इंडिया के लॉन्च की जानकारी मिलती है। इसके सबसे पहले टिपस्टर मुकुल शर्मा स्पॉट किया है, जिसे 91mobiles ने भी वेरिफाई किया है। OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी OnePlus TV U-सीरीज भी लॉन्च कर सकती है।

Oneplus Nord CE 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च
Get ready for the OnePlus Summer Launch Event
Coming soon – https://t.co/vobR9sdGRf pic.twitter.com/h9uPj7rXRk
— OnePlus India (@OnePlus_IN) May 27, 2021
OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जून महीने की शुरुआती हफ्ते में पेश किया जा सकता है। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि कंपनी भारत में OnePlus Nord 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर होगा, जिसके कंपनी ने भारत में लॉन्च नहीं किया था। यह भी पढ़ें : Realme X7 Max 5G फोन 31 मई को आएगा इंडिया, लॉन्च से पहले ही देखें इसकी कीमत और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल पर्दे में हैं। रूमर्स हैं कि वनप्लस का Nord 2 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि Nord CE 5G स्मार्टफोन में कौन सा चिपसेट होगा। यह भी पढ़ें : आ रहा है इंडिया का पहला Snapdragon 768G वाला फोन, 55W चार्जिंग तकनीक से होगा लैस, देखें क्या है प्राइस
पिछले साल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन को FHD+ 90Hz डिस्प्ले, Snapdragon 690 चिपसेट और 6GB RAM के साथ पेश किया था। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 64MP क्वाड रियर कैमरा सिस्टम और 4,300mAh की बैटरी के साथ 30T वार्प चार्ज टेक्नीक के साथ पेश किया था। माना जा रहा है कि OnePlus Nord CE 5G की स्पेसिफिकेशन्स अपग्रेड होंगी, जिसमें क्वालकॉम या मीडियाटेक का पावरफुल 5G चिपसेट हो सकता है।





















