
Realme जल्द ही चीन में नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफ़ोन TENAA सर्टिफिकेशन में मॉडल नंबर RMX336 के साथ लिस्ट किया गया है। TENAA की लिस्टिंग में रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स जैसे डिस्प्ले, बैटरी कैपेसिटी और सॉफ़्टवेयर को लेकर जानकारी रिवील हुई है। इसके साथ ही पॉपुलर टिप्स्टर Digital Chat Station ने चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर पोस्ट लिखकर बताया है कि Realme का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी पहले ही इस स्मार्टफोन का कोडनेम QuickSilver रिवील कर चुकी है। यहां हम आपको रियलमी के स्मार्टफोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Realme RMX3366 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
TENAA की लिस्टिंग में रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX3366 के साथ स्पॉट किया गया है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन मार्केट में किस नाम से पेश किया जाएगा। TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.55-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। लीकस्टर Digital Chat Station की माने तो रियलमी के इस स्मार्टफोन में OLED पैनल यूज किया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ हो सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के अंडर-डिस्प्ले कैमरा को लेकर सामने आई एक्सलूसिव जानकारी, जानें क्या होगी खासियत
इसके साथ ही Digital Chat Station ने यह भी बताया है कि अपकमिंग Realme स्मार्टफोन Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। Realme ने पिछले महीने कंफर्म किया था कि वह नया स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC के साथ पेश करेगी। रियलमी ने इस स्मार्टफोन का कोडनेम के बारे में जानकारी शेयर कर चुका है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio और Google का एक्सक्लूसिव बजट फोन दिवाली में हो सकता है लॉन्च
अपकमिंग Realme RMX3366 स्मार्टफोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसका साइज 159.9×72.5×8mm है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन Android 11 पर रन करेगा। बैटरी की बात करें तो यह 4500mAh की हो सकती है। रियलमी के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।





















