Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के अंडर-डिस्प्ले कैमरा को लेकर सामने आई एक्सलूसिव जानकारी, जानें क्या होगी खासियत

Join Us icon

Samsung इन दिनों अपनी अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold3 के लॉन्च पर काम कर रहा है। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें कंपनी पहला अंडर डिस्प्ले कैमरा ऑफ़र कर सकती है। यह अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला सैमसंग का पहला स्मार्टफ़ोन होगा। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में टिपस्टर IceUniverse ने नई जानकारी शेयर की है जिससे इसके बारे में और भी साफ जानकारी मिलती है। टिपस्टर के मुताबिक़, सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन में इमेज क्वालिटी के लिए इस फ़ोन फैक्टर की इमेज ट्रांसमिटेंस सेंसर दिया जा सकता है।

टिपस्टर के मुताबिक़ Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन के अंडर डिस्प्ले कैमरा में दूसरे कैमरा की तुलना में 40 प्रतिशत बेहतर लाइट ट्रांसमिटेंश दिया जा सकता है। यह जानकारी टिपस्टर ने ट्वीट करते हुए दी है। बता दें कि अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला कमर्शियल स्मार्टफ़ोन ZTE का Axon 20 है। अंडर डिस्प्ले कैमरा के चलते इस स्मार्टफ़ोन की इमेज क्वालिटी से कंपनी को कुछ समझौता करना पड़ा है। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Z Fold3 का मास प्रोडक्शन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन अगले कुछ महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio और Google का एक्सक्लूसिव बजट फोन दिवाली में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 16MP Sony IMX 471 का फ्रंट-फेसिंग हिंडन कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा सेंसर इस अपकमिंग स्मार्टफोन के 7.55-इंच का LTPO AMOLED स्क्रीन के नीचे छिपा रहेगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के आउटर डिस्प्ले में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12MP + 12MP + 16MP के कैमरा सेंसर्स दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा Mi 11 Lite स्मार्टफोन, Realme और Samsung की बढ़ेगी मुश्किलें

सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जा सकात है। सैंमसंग के इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं की है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ कंपनी Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here