
Samsung के साथ-साथ कई स्मार्टफोन कंपनियां इन दिनों चिपसेट की शॉर्टेज से गुजर रही हैं। चिपसेट की कमी के चलते सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S21 FE अब देरी से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में एक बयान जारी कर उन रूमर्स का खंडन किया था जिसमें इस फ़ोन के देरी से लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि सैमसंग इस बयान पर कॉन्फिडेंट नहीं लग रही थी। अब साउथ कोरिया की न्यूज़ वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन अगस्त महीने से अब अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह फ़ोन सीमित उपलब्धता के साथ पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन कंपनी का अफोर्डेबल फ्लैगशिप है। यह स्मार्टफोन साउथ कोरिया और जापान में लॉन्च नहीं किया जाएगा। सैमसंग का यह स्मार्टफोन अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि सैमसंग FE सीरीज की कम लोकप्रियता के चलते इस सीरीज के स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन बंद कर रहा है। कोरियन स्मार्टफोन कंपनी इस स्मार्टफोन को अब लिमिटेड क्वांटिटी में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सैमसंग इस स्मार्टफोन को फाइनली कब लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung अनोखे डिजाइन के साथ ला रहा डिटेचेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, बेंड की तरह कलाई पर पहन पाएंगे
कोरोना के चलते प्रभावित हुई सप्लाई चेन
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनियाभर में कंपनियां सप्लाई की कमी से जूझ रही हैं। सप्लाई चेन प्रभावित होने के चलते सैमसंग अपनी Galaxy Note series का स्मार्टफोन लॉन्च नहीं कर पाया था। माना जा रहा है कि सप्लाई चेन प्रभावित होने के चलते सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन 2022 में लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 6 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसा होगा यह फोन
Galaxy Z Fold3 और Flip3 स्मार्टफ़ोन अगस्त में होंगे लॉन्च
सैमसंग इन दिनों अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold3 या Flip3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफ़ोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।





















