सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 में होंगे पांच कैमरे, जानें खास बातें

Join Us icon

Samsung के अपकमिंग तीन हाईएंड स्मार्टफोन— Samsung Galaxy S21 FE, Samsung Galaxy Z Fold 3, और Samsung Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह अगस्त महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। सैमसंग के इन तीनों समार्टफोन के डिजाइन कुछ दिनों पहले लीक हो चुके हैं। इसके साथ ही तीनों स्मार्टफोन की कुछ-कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी हैं। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक हो चुकी है। अब इस स्मार्टफोन के कैमरा को लेकर नई जानकारी सामने आई हैं। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर यह जानकारी पॉपुल टिप्सटर @FrontTron ने शेयर की है। टिपस्टर सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के लेकर विश्वसनीय जानकारी शेयर करते रहते हैं।

सैमसंग टिपस्टर @FrontTron ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दावा किया है कि अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन में पांच कैमरा दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में दो कैमरा सेंसर सेल्फी के लिए और तीन रियर कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की डिस्प्ले में पंच होल कैमरा कटआउट में 10 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा सेंसर Sony IMX374 होगा जिसका साइज 1.22µm पिक्सल है। इसके साथ ही मेन फोल्डेबल डिस्प्ले में सैमसंग सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा सेंसर ऑफर कर सकता है। यह कैमरा सेंसर Sony IMXx71 हो सकता है जिसका साइज 1µm पिक्सल होगा। यह एक अंडर डिस्प्ले कैमरा होगा। यह सेंसर डिस्प्ले के अंदर होगा, यानी इसमें न ही नॉच दी जाएगी और न ही पंच होल कटआउट होगा। यह भी पढ़ें : OPPO भी ला रहा है फोल्डेबल स्मार्टफोन, Moto Razar जैसा होगा डिजाइन, जानें खूबियां और कब होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Z Fold 3 रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। रियर कैमरा सेंसर की फोकल लेंथ फिलहाल सामने नहीं आई हैं। इसके साथ ही रियर कैमरा सेंसर 3x जूम और OIS सपोर्ट कर सकता है। 12MP वाइड एंगल कैमरा सेंसर में OIS की मदद से यूजर्स लो-लाइट कंडीशन में शार्पर फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि सभी कैमरा सेंसर 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने करवाया अंडर डिस्प्ले फ्लिप कैमरा टेक्नोलॉजी का पेटेंट, जानें क्या है खासियत

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 की डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि मेन फोल्डेब डिस्प्ले का साइज 7.5 इंच और कवर डिस्प्ले का साइज 6.2 इंच का है। इन दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा, जो क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। सैमसंग का यह फोन 12GB/16GB रैम, 256GB/512GB स्टोरेज, S Pen, और 4,400mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here