
POCO India ने इस महीने की शुरुआत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन – POCO M3 Pro 5G को लॉन्च किया था। POCO M3 Pro 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। POCO India ने पिछले महीने कंफर्म किया था कि वह भारत में POCO F3 GT स्मार्टफोन को 2021 के तीसरे क्वार्टर में भारत में लॉन्च करेगी। पोको के अपकमिंग स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। पोको के इस स्मार्टफोन को हाल में ही TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी क्लेयर किया है। यहां हम आपको POCO M3 Pro 5G स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं।
POCO F3 GT स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर मॉडल नंबर M2104K10I के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पहले पोको का यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। अटकले लगाई जा रही हैं कि POCO F3 GT स्मार्टफोन Redmi K40 Game Enhanced Edition का रिब्रांड वर्जन है। Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन का मॉडल नंबर – M2104K10C है। Redmi K40 Game Enhanced Edition कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च किया था। रेडमी का यह फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 6 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसा होगा यह फोन
POCO F3 GT में क्या होंगी खूबियां
इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेस रेट 120Hz है। ऐसे में POCO का यह पहला स्मार्टफोन है जो AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। Redmi K40 Game Enhanced Edition को शाओमी ने गेमिंग फोन के तौर पर पेश किया है, जो वेपौर कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया था। पोको का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Samsung अनोखे डिजाइन के साथ ला रहा डिटेचेबल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, बेंड की तरह कलाई पर पहन पाएंगे
Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन को 5065mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। यह फोन 67W वायर्ड फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेंसर के चारों ओर एंबिएंट लाइट दिया है। यह लाइट अलग अलग कलर में स्विच होती है। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ इस फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा सेंसर दिया गया है।





















