
Samsung ने पिछले महीने Galaxy A22 4G और Galaxy A22 5G को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया था। इसके बाद सैमसंग ने गैलेक्सी ए22 4जी मॉडल को जून के अंत में भारत में पेश किया। हालांकि, अब तक कंपनी ने इंडियन मार्केट में Galaxy A22 5G मॉडल की घोषणा नहीं की है। लेकिन, अब सैमसंग इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र जारी कर इस बात की जानकारी दे दी है कि गैलेक्सी A22 5G भारत में 23 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, डिवाइस पहले ही यूरोप में लॉन्च हो चुका है। इसलिए हम जानते हैं कि फोन की स्पेसिफिकेशन क्या होगी।
Samsung Galaxy A22 5G Price in India
यह फोन भारत में अभी अधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं हुआ है लेकिन 91मोबाइल्स के पास इस फोन का इंडियन प्राइस पिछले हफ्ते ही आ गया था। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A22 5G का शुरुआती कीमत 19,999 रुपए होगी। हमें यह जानकारी ऑफलाइन रिटेल स्टोर से मिली थी। माना जा रहा है कि गैलेक्सी ए22 5जी को दो मॉडल में इंडिया में पेश किया जाएगा। 6जीबी और 8जीबी रैम मैमोरी और दोनों मॉडल के साथ 128जीबी की स्टोरेज होगी। इसे भी पढ़ें: इस दिन होगा Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट, जानें किन डिवाइस से उठेगा पर्दा
Gear up for lag-free, real-time gaming on 5G.
11 band 5G network support of #GalaxyA225G will guarantee uninterrupted 5G access. Just 2 days to go. Stay Tuned. #Samsung pic.twitter.com/fhw9cU1uap— Samsung India (@SamsungIndia) July 21, 2021
Samsung Galaxy A22 5G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A22 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन को बाहर के देशों में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन उपलब्ध है। फोन में 6.6-इंच की FHD+ LCD डिसप्ले देखने को मिलेगी जो वाटर ड्रॉप नॉच जिसे सैमसंग द्वारा Infinity-V का नाम दिया गया है के साथ पेश किया गया है। वहीं फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 20MP Selfie और 48MP Rear कैमरे वाला Samsung Galaxy M21 2021 Edition, 12499 रुपये में लॉन्च
रही बात कैमरे की तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का का है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध है। Samsung Galaxy A22 5G मीडियाटे के Dimensity 700 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह एक ऑक्टाकोर 5जी प्रोसेसर है। इसके साथ ही 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है जो OneUI 3.1 लेयरिंग के साथ आता है।





















