​सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च की अपनी ऐप, तेंदुलकर का पहला गाना भी यहीं होगा रिलीज़

Join Us icon

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी दूसरी इंनिंग शुरू कर दी है। परं​तु सचिन की यह दूसरी पारी क्रिकेट की पिच नहीं बल्कि ​डिजीटल मैदान पर खेली जाएगी वह भी ‘100एमबी’ के जरिये। अपने फैंस को तोहफा देते हुए सचिन तेंदुलकर ने 100एमबी नाम से मोबाईल ऐप लॉन्च किया है। और इस ऐप पर सचिन सिर्फ बल्ला ही नहीं ​बल्कि माइक पकड़े गाना गाते हुए भी नज़र आने वाले हैं।

विंक म्यूज़िक ने छूआ 5 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा

यहां एमबी मतलब मास्टर ब्लास्टर। ​क्रिकेट के आइडल सचिन तेंदुलकर की निजी जिंदगी, उनका काम, उनकी सोशल अपडेट्स तथा उनके ईवेंट्स के साथ ही सचिन से जुड़ी खबरें अब एक ही ऐप के जरिये मिल पाएंगी। ​सचिन तेंदुलकर और सोनू निगम द्वारा गया गाना इस रविवार रात 10 बजे से पहली बार 100एमबी के प्लेटफार्म के जरिये ही सामने लाया जाएगा।

ऐप की बात करें तो इसका निर्माण जेटसिंथेसिस द्वारा किया गया है। ऐप के माध्यम से सचिन तेंदुलकर से लाइव चैट की जा सकती है तथा ​सचिन की आम ज़िंदगी के पलों की फोटोग्राफ्स तथा कुछ खास बातें भी ऐप के जरिये सीधे सचिन के करोड़ों फैन्स तक पहुंच पाएगी।

एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

100एमबी क्रिकेट लवर्स के लिए भी खास है। यूजर्स ऐप के जरिये अपने फेवरेट क्रिकेटर से भी चैट कर सकते है तथा ऐप की फैन कम्यूनिटी में अपने विचार व सुझाव भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा क्रिकेट से जुड़े डिस्कशन, न्यूज़, मैच शेड्यूल तथा लाइव स्कोर का आंनद भी 100 एमबी के जरिये उठाया जा सकता है।

एंडरॉयड यूजर्स यहां क्लिक ​कर तथा आईफोन यूजर्स यहां क्लिक कर 100एमबी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।