
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने बुधवार को अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो के अंदर एक नया प्लान पेश कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने अपने यूज़र्स को ज़ोरदार झटका भी दिया है। दरअसल, एयरटेल ने अपने सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान 49 रुपये (Airtel Rs 49 Plan) को बंद कर दिया है। इससे पहले 91मोबाइल्स ने इस बात की जानकारी दी थी की कंपनी का 49 रुपये वाला प्लान अभी कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। लेकिन, अब हर किसी के लिए इस प्लान को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
Airtel Rs 49 Prepaid Recharge
49 रुपए वाले रिचार्ज के बंद होने के बाद साफ है की अब एयरटेल का नंबर एक्टिवेट रखना महंगा हो गया है। अगर बात करें 49 रुपये वाले प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते थे तो इसमें यूजर्स को 38.50 रुपये का टॉक टाइम के साथ 100MB का डाटा दिया जाता था। इसे भी पढ़ें: 5G की रफ्तार बढ़ाने के लिए Airtel को मिला Intel का साथ, जल्द मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

नंबर एक्टिव रखना हुआ महंगा
एयरटेल यूजर्स को नंबर एक्टिवेट रखने के लिए 79 रुपये का रिचार्ज करवाना पड़ेगा। एयरटेल के 79 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 64 रुपये का टॉकटाइम, 200MB का डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

अब 30 रुपए महंगा है Airtel का सबसे सस्ता प्लान
भारती एयरटेल के नए सबसे सस्ते प्लान की कीमत अब 49 रुपए की जगह 79 रुपए हो गई है। 79 रुपए का प्लान 49 रुपए के प्लान की तुलना में 30 रुपए अधिक महंगा है, लेकिन उपयोगकर्ताओं को इस प्लान के साथ 2 गुना अधिक डाटा और चार गुना अधिक आउटगोइंग वॉयस कॉलिंग मिनट दिए का लाभ भी मिल रहा है। 79 रुपए के प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए 1पैसा/सेकंड चार्ज किया जाता है।
Airtel ने बंद किए ये प्लान
एयरटेल ने नए ग्राहकों के लिए 749 रुपए वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान कंपनी की ओर से बंद कर दिया है और इसकी जगह कंपनी ने 999 वाला प्लान पेश किया है जो केवल फैमिली पोस्टपेड प्लान है, जिसमें डेटा बेनिफिट्स हैं। भारती एयरटेल के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में दो मुफ्त एड-ऑन कनेक्शन मिलता था।





















