
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने यूजर्स को खुश करने के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के आने के बाद यूजर्स के पास 500 रुपए तक की बचत होगी। दरअसल, BSNL ने ब्रॉडबैंड या लैंडलाइन कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए इंस्टॉलेशन चार्ज माफ कर दिया है। हालांकि, यह चार्जेज लिमिटेड पीरियड के लिए माफ किए जा रहे हैं इसलिए अगर आप भी पैसे की बचत करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए BSNL का ब्रॉडबैंड या लैंडलाइन कनेक्शन लें। आइए आगे आपको इस ऑफर की लास्ट डेट और बाकि की जानकारी देते हैं।
ऑफर की लास्ट डेट
बीएसएनएल की ओर से मुफ्त इंस्टॉलेशन ऑफर 5 अगस्त, 2021 तक लाइव होगा और उसके बाद 90 दिनों तक चालू रहेगा यानी 2 नवंबर, 2021 तक लागू रहेगा। BSNL भारत में भारती एयरटेल और रिलायंस जियो से बड़े ब्रॉडबैंड बिजनेस का संचालन करता है। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान

इन सर्विस से हटा इंस्टालेशन चार्ज
बीएसएनएल ग्राहकों को मौजूदा लैंडलाइन पर नया लैंडलाइन कनेक्शन या नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के लिए जो 250 रुपए का शुल्क देना होता था वह अब नहीं देना होगा। वहीं, नए भारत फाइबर कनेक्शन के लिए जाने वाले यूजर्स को इंस्टॉलेशन के लिए 500 रुपए की पेमेंट करनी पड़ती थी वह भी इस ऑफर के लागू रहने तक नहीं ली जाएगी। हालांकि, यूजर्स को अभी भी कंपनी से मॉडेम प्राप्त करने के लिए चार्ज का भुगतान करना होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G SIM
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोतरी करना चाहती है।





















