
TECNO Mobile ने पिछले महीने इंडिया में नई ‘कैमोन 17 सीरीज़’ को पेश किया था जिसके तहत दो स्मार्टफोन Tecno Camon 17 और Tecno Camon 17 Pro लॉन्च हुए थे। अटरेक्टिव लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन स्मार्टफोंस में 48MP Selfie और 64MP Rear Camera के साथ 8GB RAM और Helio G95 चिपसेट दिया गया था। वहीं आज इंटरनेशनल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए टेक्नो ने एक नया लो बजट डिवाईस Tecno POP 5P लॉन्च कर दिया है।
Tecno POP 5P का प्राइस
Tecno POP 5P एक बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया है। यह फोन टेक्नो के मौजूदा डिवाईस Tecno POP 5 का बड़ा वर्ज़न है जो लार्ज डिसप्ले तथा बड़ी बैटरी के साथ आया है। नाइजीरिया में टेक्नो पॉप 5पी को को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2GB RAM के साथ 32GB internal storage सपोर्ट करता है। इस फोन को NGN 44,000 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 7,900 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 10,990 रुपए में लॉन्च हुआ 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12G
Tecno POP 5P की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो पॉप 5पी को पॉलिकार्बोनेट बॉडी पर बनाया गया है जिसमें नैरो बेजल्स वाला फ्रंट पैनल दिया गया है। फोन डिसप्ले के चारों ओर बॉडी पार्ट मौजूद है तथा उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। Tecno POP 5P स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 (Go Edition) आधारित इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है लेकिन फोन में चिपसेट कौन सा है यह बात अभी सामने नहीं आई है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno POP 5P डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक एआई सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए नया टेक्नो फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Tecno Camon 17 और Camon 17 Pro का इंडियन प्राइस
भारत में लॉन्च हुए लेटेस्ट टेक्नो मोबाइल फोंस की बात करें तो दोनों मॉडल्स को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। Tecno CAMON 17 की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB Storage के साथ लॉन्च हुआ है तथा इस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। इसी तरह Tecno CAMON 17Pro को कंपनी की ओर से 8GB RAM + 128GB Storage पर पेश किया गया है जिसका प्राइस 16,999 रुपये है। टेक्नो कैमोन 17 को Frost Silver, Spruce green और Magnet Black कलर में तथा कैमोन 17 प्रो मॉडल को Arctic Down कलर में खरीदा जा सकता है।





















