
देशी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra अपने नए Logo के साथ ही अपनी नई SUV Mahindra XUV700 को 14 अगस्त को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी काफी समय से इस कार को लेकर थोड़ी-थोड़ी जानकारी ऑफिशियल कर रही है। वहीं, अब कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि Mahindra XUV700 कंपनी की ही नहीं इंडिया की पहली ऐसी कार होगी जो कि Alexa Voice AI इंटिग्रेशन के साथ मार्केट में लॉन्च की जाएगी। एलेक्सा एआई के कार में होने से काफी काम आसान हो जाएंगे। कार चालक केवल एलेक्सा से पूछकर, एक्सयूवी700 की खिड़कियों और केबिन तापमान सहित वाहन के कार्यों को नियंत्रित कर सकते हैं, सॉन्ग चला सकते हैं, ऑडियोबुक सुन सकते हैं, दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं, यातायात की जांच कर सकते हैं, अपने स्मार्ट घर का प्रबंधन कर सकते हैं, पार्किंग ढूंढ सकते हैं।
अमेजन इंडिया के एलेक्सा के कंट्री लीडर पुनीश कुमार का कहना है “हमारी दृष्टि एलेक्सा को ग्राहकों तक पहुंचाना है – घर पर, काम पर और यात्रा पर। हम महिंद्रा समूह के साथ काम करने और एलेक्सा को इन-कार अनुभव का एक स्वाभाविक हिस्सा बनाने के लिए रोमांचित हैं।” उन्होंने कहा “कई ग्राहकों ने फीडबैक साझा किया है कि घर के आसपास एलेक्सा होने से जीवन अधिक सुविधाजनक हो जाता है, और हम नए एक्सयूवी700 में एलेक्सा के साथ उनके अनुभव के बारे में सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।” इसे भी पढ़ें: 2022 में आ सकती है दुनिया की पहली Flying Car, खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान

महिंद्रा की मोस्ट अवेडट 7-सीटर एसयूवी XUV700 का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है। हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, XUV700 का प्रोफाइल बड़ा हो गया है। वहीं, XUV700 एसयूवी महिंद्रा XUV500 को रिप्लेस करेगी। हालांकि, अभी कंपनी ने XUV700 के किसी और फीचर के बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: जानें सिर्फ 499 रुपये में कैसे करें अपना Ola Electric स्कूटर बुक
महिंद्रा एक्सयूवी में लेटेस्ट डिजाइन, पावरफुल इंजन और शानदार एक्सटीरियर-इंटीरियर का कॉम्बो देखने को मिलेगा। इस कार को इंडिया में पहले से मौजूद Tata Safari, Hyundai Alcazar और MG Hector Plus समेत अन्य एसयूवी से टक्कर मिलनी तय मानी जा रही है।



















