डिसप्ले खराबी पर 28,500 और मदरबोर्ड ​​बिगड़ने पर लगेगी 41000 रुपये की चपत, देखें किस फोन की है यह रिपेयर कॉस्ट

Join Us icon

Huawei ने हाल ही में टेक मंच पर अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘पी50 सीरीज़‘ को पेश किया है। वक्त के साथ-साथ भारतीय बाजार में यह कंपनी भले ही सुस्ती दिखाने लगी है लेकिन ग्लोबल मार्केट में अभी भी हुआवई का नाम टॉप ब्रांड्स में आता है। हुआवई मोबाइल न सिर्फ बिल्ड क्वॉलिटी में सॉलिड होते हैं बल्कि साथ ही फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार होते हैं। बीते दिनों लॉन्च हुए Huawei P50 और Huawei P50 Pro स्मार्टफोन भी ऐसी ही ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए थे। वहीं आज सामने आई P50 Pro की repairing cost ने सभी को चौंका कर रख दिया है। इस फोन का एक भी पार्ट खराब हुआ तो इसके लिए दो लो बजट फोन जितनी रकम चुकानी पड़ सकती है।

डिसप्ले की खर्चा 28,500 रुपये

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यदि Huawei P50 Pro की डिसप्ले खराब हो जाती है तो उसे ठीक रिपेयर कराने के लिए 2,479 Yuan चुकाने होंगे। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 28,500 रुपये के करीब है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी गई है जो दोनों साईड्स से बैक पैनल पर ओर मुड़ी हुई है। ओएलईडी पैनल पर बनी यह स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 450पीपीई पिक्सल डेनसिटी, 1440हर्ट्ज़ हाई फ्रिक्वेंसी पीडब्ल्यूएम डिमिंग और पी3 वाइड कलर गामुट जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

Huawei P50 Pro repair cost revealed price

मदरबोर्ड हुआ खराब तो लगेगी 41,000 रुपये की चपत

रिपोर्ट के मुतबिक हुआवई पी50 प्रो के 256GB motherboard की रिपेयर कॉस्ट 2879 Yuan (तकरीबन 33,000 रुपये) और 512GB motherboard को ठीक कराने का खर्चा 3579 Yuan (तकरीबन 41,000 रुपये) होगा। यह फोन हुआवई के ही ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 2 पर पेश किया गया है। फोन के एक मॉडल में जहां क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है वहीं दूसरा मॉडल हाईसिलिकॉन किरीन 9000 चिपसेट पर रन करता है। यह हुआवई फोन 8GB RAM और 12GB RAM पर बाजार में आया है। यह भी पढ़ें : Gaming Phone बनकर लॉन्च हुआ था POCO F3 GT, अब गेम खेलने पर हो रहा है Heat, लोगों ने कहा ‘चीन का माल’

Huawei P50 Pro repair cost revealed price

कैमरा की रिपेयर कॉस्ट पड़ेगी 20,000 रुपये

Huawei P50 Pro क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 64MP टेलीफोटो लेंस, 40MP मोनोक्रोम लेंस और 13MP वाइड एंगल लेंस मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राइमरी सेंसर की रिपेयर कॉस्ट 940 Yuan (तकरीबन 10,000 रुपये), Telephoto Camera की कॉस्ट 528 Yuan (तकरीबन 6,000 रुपये) और Wide Angle Lens 268 Yuan (तकरीबन 3,000 रुपये) पड़ेगी। वहीं 13 मेगापिक्सल वाला सेल्फी कैमरा खराब हुआ तो 295 Yuan यानी 3,400 रुपये के करीब कर रिपेयर कॉस्ट चुकानी पड़ेगी। यह भी पढ़ें : अब चाबी नहीं स्मार्टफ़ोन से स्टार्ट होगी बाइक, ये कंपनी लाई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

Huawei P50 Pro repair cost revealed price

Huawei P50 Pro का प्रीमियम लुक देने वाला ग्लॉसी बैक पैनल अगर बिगड़ जाता है तो उसे ठीक कराने के लिए 486 Yuan यानी तकरीबन 5,500 रुपये का खर्चा करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि रिपेयर कॉस्ट में मामले में अभी तक Samsung फ्लैगशिप फोंस को ठीक कराना सबसे महंगा माना जाता था, लेकिन अब पी50 प्रो स्मार्टफोन के साथ हुआवई ने सैमसंग सहित Apple तक को रिपेयर कॉस्ट के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here