
इस समय टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई शानदार बेनिफिट वाले प्लान ऑफर कर रही हैं। इसी को देखते हुए Jio, Vi और Airtel ऐसे प्लान पर अधिक फोकस कर रही हैं जो कि यूजर्स को कम कीमत में अधिक डाटा और दूसरे लाभ देते हों। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से यूजर्स इंटरनेट का इस्तेमाल पहले से ज्यादा कर रहे हैं। अगर आप भी कोई ऐसा प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं जो कि कम कीमत में अधिक डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा देते हैं तो हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Reliance Jio, Airtel और Vi के 300 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध होने वाले शानदार प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। इन प्लान में से आप अपने लिए बेस्ट रिचार्ज का चुनाव कर सकते हैं।
Jio के 300 रुपए से कम वाले धांसू प्लान
हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Jio के 300 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध होने वाले शानदार प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। इन प्लान में से आप अपने लिए बेस्ट रिचार्ज का चुनाव कर सकते हैं।

Jio का 149 रुपए वाला रिचार्ज: Jio प्रीपेड यूजर्स इस प्लान को 149 रुपये में पा सकते हैं जो 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लाभों की बात की जाए तो इस प्रीपेड रिचार्ज में आपको असीमित वॉयस कॉलिंग, 1GB/दिन डाटा, 100 SMS/दिन, JioTV, JioCinema, JioNews और JioCloud ऐप्स का लाभ मिलता है।
Jio का 199 रुपए वाला रिचार्ज: Jio का यह मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1.5GB / दिन डाटा, असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन, और JioTV, JioNews, JioCinema, और अधिक ऐप की सदस्यता प्रदान मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Jio का 249 रुपए वाला रिचार्ज: इस लिस्ट में 300 रुपए के अंदर आने वाला यह अंतिम Jio प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 2GB / दिन डाट, असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन के साथ-साथ आपके पास JioTV, JioNews, JioCinema, और अधिक ऐप की सदस्यता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के साथ ऑफर की जा रही वैलिडिटी 28 दिनों की है।
300 रुपए से कम वाले Airtel के प्रीपेड प्लान
एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के पास कई तरह के प्लान हैं जो मुफ्त वॉयस कॉल, 2GB / दिन तक डाटा उपयोग और मुफ्त आउटगोइंग एसएमएस / दिन का कोटा भी प्रदान करती हैं। यहां आपके लिए 300 रुपये से कम के बेस्ट एयरटेल प्रीपेड प्लान की एक लिस्ट लेकर आए हैं।

Airtel का 129 रुपए वाला रिचार्ज प्लान: यह इस लिस्ट में एयरटेल का सबसे किफायती प्रीपेड प्लान है। इस रिचार्ज में आपको 1GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल और 300 एसएमएस मिलते हैं। इनके अलावा, आपके पास Amazon Prime Video मोबाइल संस्करण का निःशुल्क परीक्षण, निःशुल्क Hellotunes, Wynk Music ऐप और Airtel Xstream ऐप भी है। यह प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
Airtel का 149 रुपए वाला रिचार्ज प्लान: प्रीपेड यूजर्स के लिए एयरटेल के इस प्लान में 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल और 300 एसएमएस मिलते हैं। लेकिन इतना ही नहीं, एयरटेल अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक ऐप सब्सक्रिप्शन और एयरटेल एक्सस्ट्रीम एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान के साथ आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
Airtel का 199 रुपए वाला रिचार्ज प्लान: इस एयरटेल प्रीपेड प्लान में आप डेली 1GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक ऐप और एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप का एक्सेस मिलता है। यह प्लान आपको 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है।

Airtel का 219 रुपए वाला रिचार्ज प्लान: कंपनी का एक और प्लान है जो आपको 300 रुपए से कम में डेली 1GB डाटा देता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। डेटा लाभ के अलावा, आपके पास अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप एक्सेस होता है।
Airtel का 249 रुपए वाला रिचार्ज प्लान: एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में 1.5GB / दिन डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक ऐप का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, तीन महीने के लिए अपोलो 24|7 सर्कल, शॉ एकेडमी के साथ एक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपए का कैशबैक भी मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
Airtel का 298 रुपए वाला रिचार्ज प्लान: इस प्लान के साथ एयरटेल की तरफ से आपको 2GB डेली डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 100 SMS/दिन, Amazon Prime Video मोबाइल फ्री ट्रायल, फ्री हेलोट्यून्स, Wynk Music ऐप दे रहा है। इसके अलावा, आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, तीन महीने के लिए अपोलो 24×7 सर्कल, शॉ एकेडमी के साथ एक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है।
300 रुपए से कम वाले Vi के प्रीपेड प्लान
वोडाफोन और आइडिया का विलय पिछले साल वीआई के रूप में हुआ था। ज्यादातर लोगों को लगा कि इससे यूजर्स के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आज हम आपको यहां भारत में 300 रुपए में सबसे अच्छे वीआई प्रीपेड प्लान हैं।

वीआई का 129 रुपये का रिचार्ज प्लान: इस लिस्ट में मौजूद यह सबसे किफायती वीआई प्रीपेड प्लान है और इसमें आपको 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ देता है। इसके अलावा, आपके पास वीआई मूवीज और टीवी एप का भी एक्सेस है। इस प्लान के साथ वीआई आपको 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है।
वीआई का 149 रुपये का रिचार्ज प्लान: यह वीआई प्रीपेड प्लान 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल और 300 एसएमएस के साथ आता है। इतना ही नहीं इस प्लान में टेलीकॉम कंपनी वीआई मूवीज और टीवी ऐप का एक्सेस दे रही है। इस प्लान के साथ आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
वीआई का 199 रुपये का रिचार्ज प्लान: अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन, और वीआई मूवीज़ और टीवी ऐप तक का लाभ इस प्लान में मिलेगा। इसके अलावा रिचार्ज में 1GB डाटा डेली दिया जाएगा। यह प्लान आपको 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है।

वीआई का 219 रुपये का रिचार्ज प्लान: वीआई का यह मासिक प्रीपेड प्लान है जो कि 1 जीबी डेली डाटा देता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस/दिन, और वीआई मूवीज़ और टीवी ऐप की सदस्यता प्रदान मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वीआई का 249 रुपये का रिचार्ज प्लान: इस वीआई प्रीपेड प्लान के साथ, उपयोगकर्ताओं को 1.5 जीबी डाटा डेली, असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन और सप्ताहांत डेटा रोलओवर लाभ मिलते हैं। इसके अलावा वीआई वीआई मूवीज और टीवी एप का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वीआई का 299 रुपये का रिचार्ज प्लान: 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के लिए वीआई प्रीपेड यूजर्स को हैवी डेटा यूसेज की जरूरत होती है। इसलिए इस प्लान में आपको 4GB डाटा डेली इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। डाटा के अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस/दिन, वीकेंड डाटा रोलओवर और वीआई मूवीज और टीवी ऐप का एक्सेस मिलता है।





















