
Infinix अगले महीने (सितंबर) भारत में दो नए डिवाइस- Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Infinix Hot 11S Helio G88 SoC के साथ आएगा। इसके अलावा ब्रांड ने यह भी बताया कि Hot 11S को देश में दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा। वहीं, अब लॉन्च से पहले, Infinix Hot 11S Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Infinix Hot 11S के साथ Infinix Hot 11 को भी जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S
Google Play कंसोल लिस्टिंग से इन दोनों हैंडसेट के डिज़ाइन का पता चलता है और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, कंपनी ने Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी नहीं दी है। लेकिन, यह साफ है कि इन फोन को सितंबर के मध्य में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Infinix ने 160W फ़ास्ट चार्ज वाले फ़ोन से उठाया पर्दा, सिर्फ 10 मिनट 100% चार्ज होगी बैटरी
Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11S की स्पेसिफिकेशन्स
Google Play कंसोल लिस्टिंग से सामने आई जानकारी के अनुसार Infinix Hot 11 में वाटर-ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा, जबकि Hot 11S पंच-होल डिसप्ले के साथ आएगा। Infinix Hot 11 Helio G70 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस के डिस्प्ले में फुल एचडी+ 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन और 480 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी होगी। वहीं, स्मार्टफोन 4GB रैम और Android 11 पर कार्य करेगा।
वहीं, Hot 11S की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Helio G88 SoC के साथ आएगा। हालांकि, Google Play कंसोल लिस्टिंग द्वारा दी गई जानकारी में डिवाइस MT6769 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जो कि Helio G70 है। Infinix Hot 11S का रिजोल्यूशन 1080×2460 पिक्सल होगा। डिवाइस 4GB रैम से लैस होगा। इसके अतिरिक्त, जैसा कि पहले Infinix ने पुष्टि की थी, Hot 11S 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6GB रैम विकल्प में भी उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन भारत में MediaTek Helio G90 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च
प्राइस
इनफिनिक्स हॉट 11एस स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इन वेरियंट की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये और 10,999 रुपये होगी।

















