
Infinix जल्द ही भारत में Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को हाल में ही ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) का सर्टिफिकेशन मिला है। इससे पहले इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को Bluetooth SIG की लिस्टिंग और Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। BIS सर्टिफिकेशन में इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि ये जरूर पता चलता है कि इनफिनिक्स इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत और दूसरे देशों में लॉन्च कर सकता है। पिछली रिपोर्टस में Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन का मॉडल नंबर X6810 और यह फ़ोन MediaTek Helio G90 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।
Infinix Zero X Neo स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full-HD+ (1080 x 2460 पिक्सल) हो सकती है। Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन में 8GB की RAM और 128GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन को इससे पहले Malaysia के SIRIM सर्टिफिकेशन में Infinix Zero M के नाम से लिस्ट है। संभव है कि यह फोन मलेशिया में अलग नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, इस फोन को Helio G90 के बजाय Media Helio G95 के साथ देखा गया था। इसका मतलब यह हो सकता है कि अलग अलग मार्केट में हार्डवेयर में भी अंतर हो सकता है।
Concept Phone 2021
इसके साथ ही, Infinix ने कुछ महीने पहले अपने Concept Phone 2021 से पर्दा उठाया था। इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 160W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था। रूमर्स की माने तो कॉन्सेप्ट फोन को मार्केट में Infinix Zero X Neo स्मार्टफोन के नाम से पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की है। लेकिन यह फोन कई लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है।





















