नए बदलावों के साथ फिर से लॉन्च हो रहा है गैलेक्सी नोट7

Join Us icon

पिछले साल बैटरी ब्लास्ट के चलते सुर्खियों में रहे गैलेक्सी नोट7 से सैमसंग को न सिर्फ वित्तिय नुकसान झेलना पड़ा था ​बल्कि साथ ही कंपनी की साख पर भी सवाल उठे थे। लेकिन अपनी गलतियों के सुधारते हुए सैमसंग की ओर से अब एक बाद फिर से गैलेक्सी नोट7 को बाजार में उतारा जा रहा है। इस बार सैमसंग का यह सबसे प्रसिद्ध डिवाईस कुछ बदलावों के साथ सामने आ रहा है। आईये जानते हैं क्या अलग होगा इस गैलेक्सी नोट 7 में।

5,000एमएच बैटरी से लैस होगा मोटो ई4 प्लस

आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में आग लगने व बैटरी ब्लास्ट होने की वजह फोन का इंटरनल डिजाईन व बड़ी बैटरी थी। फोन में बैटरी को इतना फंसा कर लगाया गया था कि बैटरी को गर्म व ठंडे होने पर फुलने व सिकुड़ने की जगह नहीं मिल पाती थी और इसी वजह से ब्लास्ट होते थे। ऐसे में सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी नोट7 में पहला बड़ा बदलाव फोन की बैटरी को बदल कर किया है।

samsung-note-7-fire

पहले वाले गैलेक्सी नोट7 में जहां 3,500एमएएच की बैटरी दी गई थी वहीं नए वाले फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। नया गैलेक्सी नोट7 एसएम-एन935 मॉडल नंबर के साथ रि-लॉन्च होगा जो एंडरॉयड 7.0 नुगट पर कार्य करेगा।

आईपीएल के दस साल पूरा होने पर वीवो ने लॉन्च किया वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन

इसके अलावा नए गैलेक्सी नोट7 में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, ​जिसमें मैमोरी को कार्ड सपोर्ट के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग का यह डिवाईस एक्सनोस 8890 आॅक्टा-कोर ​प्रोसेसर पर कार्य करेगा। कंपनी की ओर से नया नोट7 भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह देखना रोचक होगा कि क्या लोग पुराने हादसो को भुलाकर एकबार फिर से गैलेक्सी नोट7 पर भरोसा करेंगे या नहीं।