
Xiaomi ने भारत में कुछ महीने पहले Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी का 2021 में लॉन्च किया सबसे पतला फोन है। शाओमी ने Mi 11 Lite के लॉन्च इवेंट के अंत में इसके 5G वेरिएंट को भी टीज किया था। अब, 91mobiles को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी Xiaomi 11 Lite 5G NE (न्यू एडिशन) को भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च कर सकता है। फिलहाल लॉन्च डेट के बारे में डिटेल सामने नहीं आी हैं। हमारा मानना है कि शाओमी कुछ दिनों में इस स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर देगी। Xiaomi 11 Lite 5G NE स्मार्टफोन को कुछ दिनों पहले IMEI डाटाबेस में स्पॉट किया गया था।
Xiaomi 11 Lite स्मार्टफोन का कोडनेम ‘Lisa’ और मॉडल नंबर 2109119DI है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह वहीं चिपसेट है जो Galaxy A52s में दिया गया है। अटकले हैं कि शाओमी के इस स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल मार्केट में मार्च महीने में लॉन्च किए स्मार्टफ़ोन की तरह ही होंगी।

Mi 11 Lite 5G specifications
शाओमी के अपकमिंग Mi 11 Lite 5G स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेजलूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल होगा। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 240Hz होगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर करेगा। यह भी पढ़ें : Infinix Zero X स्मार्टफोन 13 सितंबर को होगा लॉन्च, यहां जानें क्या होंगी खूबियां
Xiaomi के अपकमिंग फोन में 4,250mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5MP का टेली-मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। शाओमी के फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G/4G, डुअल बेंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme Pad की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां





















