Infinix Zero X स्मार्टफोन 13 सितंबर को होगा लॉन्च, यहां जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Infinix अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Zero को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इनफिनिक्स ने एक प्रमोशनल ट्वीट कर ये जानकारी शेयर की है। इनफिनिक्स का कहना है कि वह 13 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में Infinix Zero X स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इनफिनिक्स की Zero X सीरीज को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी तीन स्मार्टफोन – Infinix Zero X, Infinix Zero X Neo और Infinix Zero X Pro को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि Infinix फिलहाल 13 सितंबर को सिर्फ एक स्मार्टफोन Infinix Zero X को लॉन्च कर सकता है।

Infinix Zero X कब लॉन्च होगा?

कंपनी ने ऐलान किया है कि Infinix Zero X स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ट्वीट कर बताया है कि 13 सितंबर इनफिनिक्स जीरो एक्स स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी ने एक ट्वीट में इस स्मार्टफोन की फोटो शेयर की है जिसमें फोन का फ्लैट मैटल फ्रेम देखने को मिल रहा है। यानी इस फोन में कर्व डिजाइन नहीं दिया जाएगा।

Infinix Zero X की स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

इनफिनिक्स ने अगस्त महीने में कंफर्म किया था कि वह मीडियाटेक Helio G96 चिपसेट के साथ जल्द ही स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा। रूमर्स है कि ये स्मार्टफ़ोन Infinix Zero X या Zero X Pro हो सकता है। अब अटकलें यह है कि इनफिनिक्स का अपकमिंग स्मार्टफोन Zero X मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। TENAA लिस्टिंग की माने तो यह कंफर्म है कि इनफिनिक्स का यह फोन MediaTek Helio G95 SoC के साथ पेश किया जाएगा। Infinix का यह स्मार्टफोन 8GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इनफिनिक्स का यह स्मार्टफ़ोन 6GB RAM वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है।

कुछ रिपोर्ट में यह भी पता चलता है कि Infinix Zero X स्मार्टफोन को 160W फास्ट चार्जिंग और 50W फास्ट वायलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही Infinix Zero X स्मार्टफोन में सेंटर पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन में रेक्टेंगूलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें कैमरा सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme Pad की लॉन्चिंग से पहले लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां

इनफिनिक्स के अपकमिंग स्मार्टफोन पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा। इनफिनिक्स अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के Super Moon मोड को भी टीज कर चुका है जिसमें चांद की क्रिस्प इमेज क्लिक हुई थी। Infinix Zero X स्मार्टफोन में 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : धमाल मचा रही ये सस्ती और स्टाइलिश Electric Bike, महज 7 रुपए में चलती है 100 किलोमीटर

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here