
रियलमी का पहला टैबलेट Realme Pad भारत में 9 सितंबर को लॉन्च होना है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस टैबलेट की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स टीज की है, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसी इंफॉर्मेशन हैं। रियलमी इंडिया और यूरोप के सीईओ माधन सेठ ने ट्वीटर Realme Pad की फोटो शेयर कर इस टैबलेट के बारे में नए डिटेल शेयर किए हैं। यहां हम आपको इस टैबलेट के बारे में अब मिली जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
Realme का अपकमिंग Realme Pad टैबलेट को MediaTek Helio G80 SoC के साथ पेश किया जाएगा। Realme Pad टैबलेट में बड़ी 7,100mAh की बैटरी दी जाएगी। इस बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 65 दिनों तक का स्टेंडबाई बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही रियलमी का टैबलेट 18W क्विक चार्ज सपोर्ट करता है।
All-around performance with the #realmePad!
Its #MediaTek Helio G80 Gaming Processor unlocks unmatched performance & entertainment with brilliant image quality & stable frame rates. @MediaTekIndia #UltraSlimRealFun
Launching at 12:30 PM, 9th September.https://t.co/op14hkCFjd pic.twitter.com/oiLqZnTTpp
— realme TechLife (@realmeTechLife) September 7, 2021
Realme India और Europe के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीटर पर अपकमिंग रियलमी टैबलेट की फोटो शेयर करते हुए बताया कि इसका यूआई इसे यूज करना काफी आसाना बना देता है। इसके साथ ही इसे कहीं भी ले जाना काफी आसान है। रियलमी टैबलेट को कंपनी भारत के साथ साथ यूरोप में भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। अपकमिंग Realme Pad टैबलेट को कंपनी Realme 8s 5G और Realme 8i के साथ 9 सितंबर को लॉन्च करेगी। रियलमी का लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। यह भी पढ़ें : धमाल मचा रही ये सस्ती और स्टाइलिश Electric Bike, महज 7 रुपए में चलती है 100 किलोमीटर
Gear up for non-stop binging & unstoppable gaming sessions with #realmePad.
Its 7100mAh Mega Battery enables all-day long endurance & its 18W Quick Charge Technology helps you stay on the go!
Launching at 12:30 PM, 9th September on our official channels.https://t.co/op14hkCFjd pic.twitter.com/QYfECXgehq
— realme TechLife (@realmeTechLife) September 7, 2021
Realme Pad : स्पेसिफिकेशन्स
Realme Pad के इंडिया लॉन्च से पहले Flipkart पर इसके लिए बनाया डेडिकेटेड पेज लाइव हो गया है। इस पेज में इसकी स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। Realme Pad के टैबलेट की मोटाई 6.9mm है। इसके साथ ही डिस्प्ले 10.4-इंच फुलस्क्रीन WUXGA+ है जिसका रेजलूशन 2,000×1,200 पिक्सल है। Realme Pad की फोटो से पता चलता है कि इसमें दो कैमरा – एक फ्रंट और एक रियर पैनल में दिए जाएंगे। Realme Pad के फ्रंट और बैक में 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए जाएंगे।Realme Pad टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रोसिमिटी सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करना होगा आसान, EV Plugs एक क्लिक में बताएगा चार्जिंग स्टेशन का पता


















