
Realme GT Neo2 स्मार्टफोन चीन में 22 सितंबर को लॉन्च होना है। अब 91mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, Realme GT Neo2 स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। मुकुल शर्मा ने इस स्मार्टफोन का रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ-साथ कलर ऑप्शन की भी जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही मुकुल शर्मा ने दावा किया कि रियलमी के ये स्मार्टफोन भारत में भी GT Neo2 के नाम से ही पेश किया जाएगा। इससे पहले Realme GT Neo स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने भारत में Realme X7 Max के नाम से पेश किया था।
Realme GT Neo2 इंडिया वेरिएंट्स

Realme GT Neo2 को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। रियलमी के ये स्मार्टफ़ो 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही रियलमी का ये स्मार्टफोन Neo Blue और Neo Green कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएंगे।
Realme GT Neo2 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Realme GT Neo2 स्मार्टफोन को 6.62-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। रियलमी के इस फोन में AMOLED पैनल दिया जाएगा जो कि Corning Gorilla Glass लेयर के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ 12GB तक की RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : बुरी खबर! अगले कुछ महीनों में फिर महंगे होने वाले हैं Smartphones, जानें अब क्या है कारण
Realme GT Neo2 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 8MP वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया जाएगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। रियलमी जीटी नियो2 के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 50W या 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफ़ोन भारत में 19 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें खूबियां





















