
स्टोरेज सॉल्यूशन आए दिन एक्सेसबल होती जा रही है। आज मार्केट में कई स्टोरेज ऑप्शन मौजूद हैं जो परफ़ॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी के मामले में काफ़ी बेहतर हैं। सॉलिड स्टेंड ड्राइव (SSD) टेक्नोलॉजी लगभग पूरी तरह से विकसित हो गई है। अब SSD स्टोरेज ड्राइव को यूजर्स कंप्यूटर में एक्सटर्नल और इंटरनल रूप से यूज कर सकते हैं। आज हम आपको मार्केट में उपलब्ध सबसे बेस्ट SSD के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप अपनी सभी फ़ोटो, वीडियो और दूसरे फाइल को स्टोर कर सकते हैं। यहां हम आपको Amazon India पर मौजूद सबसे बेस्ट एक्सटर्नल SSD की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
Best external SSDs to buy from Amazon India
Samsung T5 500GB
Samsung T series पोर्टेबल SSD परफॉर्मेंस के मामले बेहतर और विश्वसनीय प्रोडक्ट है। T5 ऐसे यूजर्स के बेस्ट स्टोरेड ड्राइवर है जिन्हें रोज SSD ड्राइव की जरूरत होती है। कॉम्पैक्ट साइट का यह ड्राइवर परफ़ॉर्मेंस के मामले में निराश नहीं करता है। इस ड्राइव में रीडर और राइट स्पीड 540MB/s तक की मिलती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB 3.1 पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही T5 स्लिम बॉडी के साथ आता है जो कि शॉक रेजिस्टेंस है। Samsung के T5 ड्राइव में सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड प्रोटेक्शन और AES 256 bit इनक्रिप्शन दिया गया है। सैमसंग की यह SSD सभी प्लेटफॉर्म जैसे एंड्रॉयड, विंडो, मैक सभी पर रन करती है। इसका वजन मात्र 51 ग्राम है।
SanDisk Extreme 500GB
स्टोरेज सेगमेंट में SanDisk जाना पहचाना ब्रांड है। सेनडिस्क के की सारे डिवाइस की तरह SanDisk Extreme भी दमदार परफॉरमेंस के साथ हाई ग्रेड ड्यूरेबिलिटी ऑफर करता है। यह स्टोरेज ड्राइवर ड्रॉप प्रोटेक्शन, IP55 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस और शॉकप्रूफ के साथ आता है। SanDisk Extreme स्टोरेज ड्राइव में 1000MB/s तक की रीड और राइट स्पीड मिलती है। इसके साथ इसमें बिल्ट इन इनक्रिप्शन दिया है जो प्राइवेसी को लेकर आपकी सभी उलझनों को दूर रखता है।
Seagate Ultra Touch 500 GB
Seagate का Ultra Touch स्टोरेज ड्राइव सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह SSD डे टू डे यूजेज के लिए बेहतर चॉइस है। इस SSD ड्राइव को स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है। आसानी से फोटो और दूसरी फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं। Seagate ने स्मार्टफोन के लिए खास Android app भी बनाया है। यह SSD पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आती है जिसमें फैब्रिक टेक्चर दिया गया है। Ultra Touch को Mac या Windows के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें USB 3.0 और USB Type C पोर्ट दिया गया है। इस SSD में आपको 500MB/s तक की स्पीड मिलती है।
Transcend Information 240GB
हमारी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर Transcend Information SSD है। Transcend Information स्टोरेज ड्राइव कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लाइटवेट एल्यूमिनियम फिनिशिंग के साथ आता है। यह SSD शॉक रेजिस्टेंट फीचर के साथ आता है, यानी आपका डाटा किभी क्रॉप्ट नहीं होगा। इस ड्राइम में 520MB/s तक की स्पीड मिलती है। इसके साथ ही इसमें हाई क्वालिटी 4K वीडियो, हाई रेजलूशन इमेज और दूसरे मीडिया फाइल आसानी से सेव कर सकते हैं।
Western Digital WD My Passport 500GB
स्टोरेज डिवाइसेस की बात हो तो Western Digital के बिना कोई लिस्ट कंप्लीट नहीं होती है Western Digital का WD My Passport स्टोरेज ड्राइव एक्सटर्नल यूज के लिए बेस्ट चॉइस है। इस एसएसडी ड्राइव में यूजर्स को 1000MB/s तक की डाटा ट्रांसफर स्पीड मिलती है। इसमें स्टोरेज ड्राइव में NVMe टेक्नोलॉजी मिलती है। Western Digital के My Passport SSD स्टोरेज ड्राइव में शॉक और वाइब्रेशन रेजिस्टेंस के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इसमें स्टोर किया डाटा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रहता है। इसके साथ ही इसमें 256-bit हार्डवेयर इनक्रिप्शन मिलता है।


















