Flipkart Big Billion Days सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर और डिस्काउंट

Join Us icon

Flipkart Big Billion Days सेल जल्द शुरू होने वाली है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन सेल की डेट का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल Big Billion Days सात अक्टूबर से शुरू होगी जो 12 अक्टूबर तक चलेगी। छह दिनों तक चलने वाले इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर मौजूद कैटेगरी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, फूड पर कई डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं। Flipkart Plus मैंबर के लिए सेल 6 अक्टूबर से शुरू
जाएगी।

बिग बिलियन डेज़ के बैंक ऑफ़र हुए रिवील

Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही सेल के दौरान  फ्लिपकार्ट बॉयर्स को Paytm कैशबैक ऑफर कर रही है।

नए प्रोडक्ट भी होंगे लॉन्च

Big Billion Days सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर कई सारे नए प्रोडक्ट भी लॉन्च होंगे। फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए बनाए माइक्रो वेबसाइट पर “Reveal Calendar” सेक्शन में इसकी जानकरी दी है। फ्लिपकार्ट का कहना है कि छह स्मार्टफोन कंपनियां इस दौरान अपने स्मार्टफोन सेल करेंगे। Realme Narzo 50 सीरीज 24 सितंबर को लॉन्च होना है। इसके साथ ही ओप्पो 24 सितंबर को फोन लॉन्च करने वाला है। वहीं सैमसंग भी 28 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसके साथ ही Poco और Vivo भी 30 सितंबर को नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। मोटोरोला भी 1 अक्टूबर को स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Hisense 55-इंच 4K QLED Smart TV भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स

मिलेगा भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल के दौरान बॉयर्स को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एक्सेसरीज कैटेगरी – लैपटॉपस हेल्थ केयर डिवाइस, स्मार्ट वीयरेबल, हेडफोन और स्पीकर जैसे प्रोडक्ट में 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं टीवी पर फ्लिपकार्ट में 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट और रेफ्रीजरेटर पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अन्य होम एप्लाएंसेस पर 70% तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह भी पढ़ें : Harley-Davidson ला रही इलेक्ट्रिक बाइक Serial 1, सबसे पुरानी मोटरसाइकिल जैसा है डिजाइन

Flipkart पर बिग बिलियन डेज सेल के दौरान रोज 12AM, 8AM और 4PM पर नए डील्स रिवील किए जाएंगे। इसके साथ ही हर घंटे रश आवर सेल और फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here