Harley-Davidson ला रही इलेक्ट्रिक बाइक Serial 1, सबसे पुरानी मोटरसाइकिल जैसा है डिजाइन

Join Us icon

Harley-Davidson ने करीब एक साल पहले Serial 1 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने का ऐलान किया था। अब कंपनी इस साल अपने पुराने स्टायल वाले इलेक्ट्रिक बाइक के मॉडल को लिमिटेड नंबर में बेचने की प्लानिंग कर रही है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का मॉडल S1 Mosh/Tribute है जो “सीरियल नंबर वन” की याद दिलाता है जो कि Harley-Davidson की 1903 में बनी सबसे पुरानी मोटरसाइकिल थी।

Harley-Davidson ब्रांड की यह शुरुआती बाइक मॉडल में सफेद टायर, चमड़े की काठी और हैंडग्रिप्स के साथ-साथ गोल्डन अक्षरों के साथ एक स्लीक ब्लैक फ़्रेम के साथ पेश की गई थी। अब S1 Mosh/Tribute इलेक्ट्रिक बाइक में इसी तरह के ब्लैक फ्रेम, व्हाइट टायर और लेदर बाउंड और हैंडल ग्रिप के साथ पेश की गई है।

harley-davidson-1

हार्ले डेविशन की S1 Mosh/Tribute इलेक्ट्रिक बाइक के कई फीचर्स Mosh/Cty के समान हैं, जो सीरियल 1 का एंट्री लेवल मॉडल है। इसमें गेट्स कार्बन ड्राइव बेल्ट, ब्रोज़ मिड ड्राइव मोटर, टीआरपी हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक, आंतरिक रूप से रूट किए गए केबल और तार, और इंटीग्रेटेड लाइटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही विशेष रूप से, व्हाइट Schwalbe Super Moto X टायर एक्सक्लूसिव सीरियल 1 वाले हैं। इसके साथ ही लेदर सेड्डल और मैचिंग लेदर ग्रिल इंग्लैंड ब्रूक्स से हाथों से बने हैं। यह भी पढ़ें : Hisense 55-इंच 4K QLED Smart TV भारत में लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स

Harley-Davidson

इलेक्ट्रिक बाइक ऐसे उत्साही लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है तो नए अपडेटेड मॉडल के लिए एक्ससाइटेड हैं। हार्ले डेविसन के प्रोडक्ट मैनेजर हारॉन फ्रैंक का कहना है कि एस 1 सीरीज़ के लॉन्च के साथ कंपनी भविष्य में भी और भी एक्सक्लूसिव और हाई डिजायरेबल Serial 1 eBike पेश करेगी। उनका कहना था कि कंपनी फ़िलहाल 650 मॉडलों का उत्पादन करेगी, जिन्हें अमेरिका और यूरोप में शिप किया जाएगा। इन इलेक्ट्रिक बाइक की डिलिवरी साल के अंत तक होगी। यह भी पढ़ें : Ambani ने Jio यूजर्स पर फिर की फ्री Data की बारिश, इन धांसू प्लान में एक्स्ट्रा मिलेगा इंटरनेट डाटा

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here