
Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy F42 लॉन्च किया है। यह नया सैमसंग मोबाइल भी 5G Phone बनकर मार्केट में आया है जो 64Mp Camera, 8GB RAM, 90Hz Display और 5,000mAh Battery से लैस है। Samsung Galaxy F42 5G को 20,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो 3 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Samsung Galaxy F42 5G Price
सैमसंग इंडिया ने अपने नए 5जी फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की ही इंटरनल मैमोरी दी गई है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F42 5G के 6GB+128GB वेरिएंट का प्राइस 20999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये है। इस फोन को Matte Black और Matte Aqua कलर में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy F42 5G Specs
सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर करती है जो तीन किनारों से पूरी तरह बेजल लेस है तथा नीचे की ओर हल्का चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है।

Samsung Galaxy F42 5G Phone एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो सैमसंग वन यूआई के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए जहां इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है वहीं साथ ही यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह सैमसंग फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 64 MP कैमरे वाला Xiaomi 11 Lite NE 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें सबसे हल्के और पतले 5जी फोन का प्राइस
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ42 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy F42 5G एक डुअल सिम फोन है जो 12 5जी बैंड्स के साथ ही 4जी एलटीई व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।





















