64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Realme GT Neo 2T, फ़र्स्ट लुक आया सामने, जानें क्या होगी ख़ासियत

Join Us icon

Realme इन दिनों अपने GT-series के अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन चीन में Realme GT Neo 2T के नाम से पेश किया जा सकता है। अपकमिंग Realme GT Neo 2T चीन में 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। फिलहाल इस फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। लेकिन रियलमी का यह अपकमिंग फोन Realme GT Neo 2T को इंडियन कंपनी की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Realme GT Neo 2T के डिज़ाइन को रिवील किया है।

Realme GT Neo 2T फर्स्ट लुक

रियलमी ने अपकमिंग Realme GT Neo 2T स्मार्टफोन का व्हाइट कलर वेरिएंट को लॉन्च से पहले टीज किया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन को और भी कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया जाएगा। हमारा मनाना है कि Realme GT Neo 2T के लॉन्च के दौरान इसके अन्य कलर ऑप्शन से पर्दा उठाया जाएगा।

Realme GT Neo 2T
Realme GT Neo 2T

Realme GT Neo 2T के डिजाइन की बात करें तो इस फोन का रियर पैनल मैट फिनिश के साथ आएगा। फोन के रियर पैनल में शाइनी कैमरा मॉड्यूल दिया है। Realme GT Neo 2T स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ फोन में अल्ट्रा वाइड लेंस और मैक्रो/ब्लैक एंड व्हाइट लेंस भी दिया जाएगा। इस फोन के सेकेंडरी कैमरा को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इस फ़ोन के बॉटम की बात करें तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। इसके साथ ही बाएँ ओर पावर बटन, वॉल्यूम बटन और SIM स्लॉट दिए गए हैं। Realme GT Neo 2T स्मार्टफोन में प्लास्टिक चैसिस पर आधारित है।  यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 Ultra का केस रेंडर आया सामने, लॉन्च से पहले सामने आई डिजाइन की खूबियां

Realme GT Neo 2T स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT Neo 2T स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 6.43-इंच का FHD+ AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 1200 AI प्रोसेसर दिया जा सकता है। रियलमी का यह फोन 12GB तक की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Realme GT Neo 2T स्मार्टफोन को Android 12-पर आधारित Realme UI 3.0 के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W तक की फास्ट चार्जिंग, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G51 स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC, 4GB रैम और Android 11 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here