
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे जल्द ही अपना बजट स्मार्टफोन Huawei Enjoy 20e को लॉन्च करेगी। अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी जानकारी लीक हो गई है। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की लीक जानकारी में डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को कंपनी फिलहाल होम मार्केट चीन में लॉन्च करेगी। यहां हम आपको अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Huawei Enjoy 20e : स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई है। हुवावे के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्टिंग के जरिए सामने आई हैं। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की स्पेक्स की बात करें तो फोन में दमदार 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही हुवावे के इस फोन में 6.3-इंच का HD रेजलूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो फोन में सेल्फी कैमरा से लिए यू शेप नॉच दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हुवावे के इस फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अपकमिंग Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – मजेंटा और ग्रीन में पेश किया जा सकता है। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो चीन में इस स्मार्टफोन को 999 CNY (करीब 11,700 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। हुवावे का यह फोन बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाना है। यह भी पढ़ें : Apple MacBook Pro लैपटॉप M1 Pro और M1 Max चिपसेट, 120Hz नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को लेकर रूमर्स हैं कि यह MediaTek के प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही हुवावे का यह स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि यह हाइ रेजलूशन डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। Huawei Enjoy 20e स्मार्टफोन को Huawei Mobile Services के साथ पेश किया जाएगा। फोन में Google Play Store का सपोर्ट नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें : जासूसी और डाटा सिक्योरिटी के लिए देश में बिकने वाले सभी स्मार्टफोन की जांच करेगी सरकार





















