Apple MacBook Pro लैपटॉप M1 Pro और M1 Max चिपसेट, 120Hz नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Apple ने अपने MacBook Pro लैपटॉप को लेटेस्ट M1 Pro और M1 Max चिपसेट के साथ अपग्रेड किया है। ऐप्पल ने नए MacBook को दो मॉडल – 14-इंच और 16-इंच के साइज के साथ पहले से ज्यादा प्रीमियम डिजाइन और फ्लैट एज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप के फ्रंट में अल्ट्रा नौरो बैजल दिए गए हैं। नए MacBook Pro में 1080p का वेबकैम दिया है, जो नॉच स्टायल में दिया गया है। Apple ने नए मैकबुक प्रो से टच को रिप्लेस करते हुए फिजिकल की वापस ऑफर किए हैं। इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग के लिए MagSafe 3.0 दिया गया है। नया MacBook Pro मॉडल में कंपनी ने mini-LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

MacBook Pro 2021 कीमत

मॉडलवेरिएंटकीमत
MacBook Pro 14-इंचM1 Pro + 512GB1,94,900 रुपये
MacBook Pro 14-इंचM1 Pro + 1TB2,39,900 रुपये
MacBook Pro 16-इंचM1 Pro + 512GB2,39,900 रुपये
MacBook Pro 16-इंचM1 Pro + 1TB2,59,900 रुपये
MacBook Pro 16-इंचM1 Max + 1TB3,29,900 रुपये

MacBook Pro स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

नए Apple MacBook Pro लैपटॉप में 120Hz ProMotion डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट कंटेंट के मुताबिक ऑटोमैटिकली एडजस्ट होता है। इस डिस्प्ले में Liquid Retina XDR दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 1000nits और पीक ब्राइटनेस 1600nits है। Apple का कहना है कि टॉप बैजल 60 प्रतिशत तक पतला है। 16-इंच MacBook Pro में 16.2-इंच डिस्प्ले दिया है जिसका रेजलूशन 3456 x 2234 पिक्सल है। इसके साथ ही 14-इंच मॉडल में 14.2-इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 3024 x 1964 पिक्सल है। दोनों ही मॉडल में mini LED टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है।

Apple MacBook Pro

MacBook Pro लैपटॉप में तीन Thunderbolt 4.0, HDMI, SD कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। नया MacBook Pros को 64GB तक यूनीफाइड मैमोरी और 8TB तक SSD स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ये लैपटॉप macOS Monetary पर रन करते हैं। नए MacBook Pros को कंपनी ने M1 Pro और M1 Max चिपसेट के साथ पेश किया गया है। ऐप्पल के लेटेस्ट M1 Pro चिपसेट में 10-कोर CPU दिए हैं, जिसमें आठ हाई परफॉर्मेंस कोर और दो हाई इफिसिएंसी कोर के साथ 16-कोर का GPU दिया गया है। इसके साथ ही M1 Max चिपसेट में 10-कोर CPU दिए हैं जैसे कि M1 Pro चिपसेट में दिया गया है। इसके साथ ही GPU की बात करें तो इसमें 32 कोर दिए हैं, जो कि M1 में दिए GPU की तुलना में चार गुना दमदार है। यह भी पढ़ें : iQOO Z5x स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले, एडवांस कूलिंग सिस्टम के साथ होगा लॉन्च

14-इंच MacBook Pro की बैटरी की बात करें तो इसमें 17 घंटे का वीडियो प्लेबैक दिया गया है। 16-इंच MacBook की बैटरी की बात करें तो सिंगल चार्ज में यह 21 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। नए फास्ट चार्जिं के साथ यह लैपटॉप मात्र 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही हेवी ड्यूटी टास्क के दौरान थर्मल मैनेजमेंट के लिए एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.0 दिया गया है। यह भी पढ़ें : Apple के लिए iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने लॉन्च किए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here