
Xiaomi ने होम मार्केट चीन में Redmi Note 11 series को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट Redmi Note 11 series के तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन को पेश किया गया है। इन तीनों स्मार्टफोन में से Redmi Note 11 pro+ स्मार्टफोन कंपनी का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसे 120W Max फास्ट चार्ज के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके साथ ही Redmi Note 11 series के तीनों स्मार्टफोन्स को कंपनी ने मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ पेश किया है। यहां हम आपको Xiaomi के रेडमी नोट सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi Note 11 सीरीज़ की क़ीमत
Xiaomi ने Redmi Note 11 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को लॉन्च किया है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम Redmi Note 11 Pro+ का बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ 1,899 CNY (करीब 22.200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB+128GB स्टोरेज के साथ 2,099 CNY (करीब 24,600 रुपये) की कीमत और 8GB+256GB स्टोरेज के साथ 2,299 CNY (करीब 26,900 रुपये) की क़ीमत में पेश किया है।

वहीं दूसरी ओर Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन का 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,599 CNY (करीब 18,700 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट को 1,899 CNY (करीब 22.200 रुपये) की कीमत और 8GB+256GB वेरिएंट को 2,099 CNY (करीब 24,600 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।
शाओमी ने Red Note 11 को चार वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 4GB+128GB मॉडल के साथ 1199 CNY ( करीब 14,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 6GB+128GB मॉडल को 1299 CNY (क़रीब 15,200 रुपये), 8GB+128GB मॉडल को 1499 CNY (क़रीब 17,500 रुपये) और 8GB+256GB मॉडल को 1699 CNY (क़रीब 19,800 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।
Redmi Note 11 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Redmi Note 11 Pro Plus स्मार्टफोन को कंपनी ने 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है। शाओमी का दावा है कि यह फ़ोन मात्र 15 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है। Xiaomi ने Reddi Note 11 Pro Plus स्मार्टफ़ोन में 4500mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही यह फ़ोन TUV Rheinland सर्टिफिकेशन और वेपौर कूलिंग सिस्टम के साथ आता हो जो फ़ोन को ठंडा रखता है।

Redmi Note 11 Pro Plus स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek के Dimensity 920 चिपसेट के साथ पेश किया है जिसमें चार Arm Cortex-A78 कोर दिए हैं जिसकी स्पीड 2.5GHz और चार Arm Cortex-A55 कोर दिए हैं जिसकी स्पीड 2.0GHz है। मीडियाटेक का यह चिपसेट 6nm फैबरीकेशन प्रोसेस पर बना हुआ है। रेडमी के इस फोन में कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरासेट दिया है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का स्नाइपर दिया गया है।
Redmi Note 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने बड़ी 5,160mAh की बैटरी है। शाओमी का यह फोन 67W चार्जिंग के साथ आता है। इस फोन में 6.67-इंच की Samsung AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 2.96mm का पंच होल कटआउट दिया है। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन की मोटाई 8.34mm है।

Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन को MediaTek Dimnensity 920 चिपसेट के साथ पेश किया है। इस फोन में भी प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लेटेस्ट Note 11 Pro स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं जो JBL के हैं। इसके साथ ही ये स्पीकर Dolby Atmos के साथ-साथ Hi-Res, Hi-Res Wireless सपोर्ट करते हैं। दूसरे फ़ीचर्स की बात करें तो यह Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, 3.5mm हेडफ़ोन जैक और IP53 रेटिंग के साथ आता है। Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन – ग्रीन, पर्पल, ब्लैक और शैलो ड्रीम गैलेक्सी में उपलब्ध करवाया गया है। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ नवंबर में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Redmi Note 11 के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Redmi Note 11 स्मार्टफ़ोन को 6.6 इंच की डिस्प्ले के साथ के साथ पेश किया है। इस डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 90Hz है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ उतारा है। मीडियाटेक का यह प्रोसेसर 6nm प्रोसेस पर बना हुआ है, जो कि 8 कोर वाला चिपसेट है जिसमें Arm Cortex–A76 और Arm Cortex–A55 CPU कोर दिए हैं, इसकी मैक्सिमम स्पीड 2.4GHz है। रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही रेडमी के लेटेस्ट फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO A16K स्मार्टफ़ोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Helio G35 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च


















