
Poco ने अपने अपकमिंग बजट 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। पोको की M सीरीज का अगला स्मार्टफोन Poco M4 Pro ग्लोबल मार्केट में 9 नवंबर को लॉन्च होगा। Poco ने यह जानकारी ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। पोको के ट्वीट में एक इमेज शेयर की है जिससे इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का पता चलता है। हाल में सामने आए कुछ लीक रिपोर्ट में अपकमिंग Poco M4 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक होती है। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। यहां हम आपको Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी लीक डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
The beloved M-series is back for one last time in 2021!
Introducing #POCOM4Pro 5G!
Time to #PowerUpYourFun!
Stay tuned on November 9th at 20:00 GMT+8 for the last POCO launch of the year! pic.twitter.com/kopKxTwFqY
— POCO (@POCOGlobal) October 28, 2021
Poco M4 Pro 5G लॉन्च
Poco अगले महीने 9 नवंबर को एक वर्चुअल इवेंट में Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। अटकलें लगाई जा रही है कि पोको का यह स्मार्टफोन Redmi Note 11 का रिब्रांड वर्जन है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी भारत में नवंबर महीने में लॉन्च कर सकता है।

Poco M4 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 810 5G SoC के साथ पेश किया जाएगा। पोको का यह फोन 6GB/ 8GB RAM ऑप्शन के साथ 128GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही पोको के अपकमिंग फ़ोन में 6.6-इंच OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल होगा। हमारा मानना है कि इस फोन के फ्रंट में पंच होल कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo Reno 7 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP प्राइमरी कैमरा, Dimensity 1200 SoC के साथ होगा लॉन्च
TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। पोको के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में अल्ट्रावाइड और टेली मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही अपकमिंग पोको के फ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। पोको का यह फोन ब्लैक, ऑरेंज, यल्लो, रेड, ग्रीन, ब्लू, ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme 9i, Realme 9 Pro Plus और Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन EEC में हुए लिस्ट, जल्द होंगे लॉन्च


















