
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफ़ोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन भारत और रूस की ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A032F/DS (डुअल सिम) के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले 91mobiles ने रिपोर्ट किया है। सैमसंग के सपोर्ट पेज में डिवाइस की लिस्टिंग को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। सैमसंग का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि ये Unisoc चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर रन करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का यह फ़ोन Galaxy A03s का टोन-डाउन वेरिएंट हो सकता है।
Samsung Galaxy A03 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ 2GB तक RAM और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Android 11 OS पर आधारित Samsung OneUI कस्टम स्किन पर रन करेगा। FCC की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। Galaxy A03s स्मार्टफोन की तरह इसमें 15W फास्ट चार्ज का सपोर्ट नहीं मिलेगा। फ़िलहाल सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के बारे में इतनी ही जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि इसकी स्पेसिफिकेशन्स Galaxy A03s की तरह होंगी।
Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को लेकर अटकलें है कि इसमें 6.5-इंच HD+। डिस्प्ले होगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा और डुअल 2MP लेंस और मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro Plus में मिलेगा 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, जानें क्या होंगी खूबियां
Samsung Galaxy A03 कीमत (संभावित)
अटकलें है कि अपकमिंग Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की क़ीमत पहले से मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy A03s से कम होगी। यह भी पढ़ें : Apple, Samsung, LG, ZTE, Huawei, और Sony के इन स्मार्टफोन पर 1 नवंबर से नहीं चलेगा WhatsApp



















