अल्काटेल आइडल 5एस की तस्वीर आई सामनें, जानें कैसा होगा यह फोन

Join Us icon

मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में चार मोबाईल फोन लॉन्च करने के बाद कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल के आगामी स्मार्टफोन अल्काटेल आइडल 5 की जानकारी सामनें आई थी। वहीं अब एक ताजा लीक में कंपनी के एक और फोन आइडल 5एस की फोटोज़ शेयर की गई है।

ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे अव्वल, एयरसेल रहा फिसड्डी

जानें माने टिप्सटर रॉनाल्ड क्वॉड्ट ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से अल्काटेल के दो स्मार्टफोन्स की फोटोज़ शेयर की गई है, जिनमें एक फोन आइडल 4 है तथा दूसरा का नाम आइडल 5एस बताया गया है। इस फोटोज़ के साथ आइडल 5एस को 6060सी मॉडल नंबर के साथ दर्शाया गया है।

अल्काटेल आइडल 5एस को लेकर हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन इस फोन को लेकर सामनें आए लीक के अनुसार कंपनी द्वारा इसे 1920 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। सामनें आई फोटो में फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है जो पूरी तरह से बटनलेस डिसप्ले पर आधारित है।

24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा एलजी जी6 जो है विश्व का पहला क्वाडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन

लीक के अनुसार इसे 1.69गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हेलियो पी20 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है जो 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि साल की पहली छमाही में ही कंपनी द्वारा फोन को प्रदर्शित किया जा सकता है।