Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन चार रंगों में होगा उपलब्ध, जानें कब होगा लॉन्च

Join Us icon

Samsung Galaxy A सीरीज के कई बजट और मिड रेंज स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपनी A सीरीज़ का सबसे अफोल्डेबल 5G स्मार्टफ़ोन Galaxy A22 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किया था। इसके साथ ही प्रीमियम मिड रेंज सेग्मेंट में कंपनी Galaxy A52 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर चुकी है। इसके साथ ही सैमसंग को लेकर ख़बर है कि कंपनी जल्द ही Galaxy A13 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है। इसे साथ ही कंपनी Galaxy A-series के एक और स्मार्टफोन Galaxy A33 को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यहां हम आपको अपकमिंग Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy A33 5G

Samsung ने फिलहाल Galaxy A33 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि अटकलें है कि Galaxy A series का यह स्मार्टफोन अगले साल की शुरुआती में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Club की रिपोर्ट में सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन को लेकर इंफॉर्मेशन शेयर की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को चार कलर ऑफ्शन में पेश किया जाएगा। Samsung A33 5G स्मार्टफोन को लाइट ऑरेंज, लाइट ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। बता दें कि यह कलर ऑप्शन के साथ Galaxy A53 5G स्मार्टफोन पेश किया गया था।

Samsung अपने Galaxy A series के स्मार्टफोन्स को पहले से ही ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश करता है। हालांकि नया लाइट ऑरेंज कलर वेरिएंट लेवेंडर/पर्पल कलर ऑप्शन को रिप्लेश करेगा। फ़िलहाल सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A सीरीज़ स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सैमसंग इस फ़ोन का 4G वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगा। यह भी पढ़ें : Exclusive : OPPO A95 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले सामने आए रेंडर और प्रोमो इमेज, जानें क्या होंगी खूबियां

Samsung ने इससे पहले भारत में 2021 के पहले क्वार्टर में Galaxy A32 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसे कंपनी नए साल में Galaxy A33 स्मार्टफोन को अपग्रेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च करेगी। आने वाले दिनों में सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में और भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें : 520KM की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार BYD e6 भारत में लॉन्च, सिर्फ़ आधे घंटे में होती है 50% चार्ज

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here