
देश में बढ़ती महंगाई की मार मोबाइल यूजर्स पर भी पड़ी है। अब सिर्फ पेट्रोल नहीं बल्कि टेलीकॉम प्लान्स के भी दाम बढ़ गए हैं। Airtel India ने कल New Prepaid Tariff Plan को पेश करते हुए अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। कंपनी की ओर से एक साथ 15 प्रीपेड प्लान्स का रेट बढ़ा दिया गया है। इन प्लान्स में 28 दिन की वैलिडिटी से लेकर 365 दिन की वैधता तक के प्लान्स शामिल हैं। आने वाली 26 नवंबर से नया टैरिफ रेट पूरी भारत में लागू हो जाएगा और एयरटेल यूजर्स को रिचार्ज कराने के लिए अतिरिक्त रकम चुकानी होगी। एयरटेल के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 28 दिन की वैधता वाले प्लान अगर कम कीमत पर पाना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए आगे हमनें सभी Airtel 28 Days Validity Plan की डिटेल दी है, जिसके जरिये आप आसानी से अपनी पसंद का प्लान सस्ते रेट में चुन सकते हैं।
Airtel 28 Days Validity Prepaid Plans
79 रुपये वाला प्लान हुआ 99 रुपये का
Airtel का 79 रुपये वाला प्लान कंपनी का 28 दिनों की वैधता वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। 26 नवंबर से इस प्लान का दाम बढ़कर 99 रुपये हो जाएगा और यूजर्स को 20 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे। इस प्लान के तहत एयरटेल ग्राहकों को 99 रुपये का टॉकटाईम प्राप्त होगा जो 1 पैसा प्रति सेकेंड के हिसाब से चार्ज होगा। वहीं साथ ही 200एमबी डाटा भी मिलेगा।
149 रुपये वाला प्लान हुआ 179 रुपये का
एयरटेल का जो प्रीपेड प्लान अभी तक 149 रुपये का आता था, उसके लिए अब यूजर्स को 30 रुपये अधिक देने होंगे और अब इस प्लान की कीमत 179 रुपये हो गई है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्राप्त होती है जिसके साथ ही दिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इस एयरटेल प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 2जीबी इंटरनेट डाटा भी आता है। यह भी पढ़ें : अब टूटेंगे सबके रिकॉर्ड! Redmi-Jio ने 5G ट्रायल के लिए मिलाया हाथ, जानें पूरी प्लानिंग
219 रुपये वाला प्लान हुआ 265 रुपये का
एयरटेल ने अपने इस प्लान की कीमत में 46 रुपये की वृद्धि की है। जो प्लान अभी तक 219 रुपये में मिलता था, उसके लिए अब 265 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इस प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही एयरटेल ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन प्राप्त होते हैं।

249 रुपये वाला प्लान हुआ 50 रुपये महंगा
Airtel का 28 दिनों की वैलिडिटी वाला जो प्लान पहले 249 रुपये का आता था, उसे कंपनी ने 50 रुपये महंगा कर दिया है। इस प्लान के लिए अब एयरटेल यूजर्स को 299 रुपये देने पड़ेंगे। बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्राप्त होती हैं। वहीं हर दिन 100एसएमएस के साथ ही एयरटेल यूजर्स हो प्रतिदिन 1.5जीबी 4जी डाटा भी प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें : Vodafone Idea यूजर्स के लिए बुरी खबर, 500 रुपए तक महंगे हुए रिचार्ज प्लान
299 रुपये प्लान के लिए देने होंगे 359 रुपये
एयरटेल का जो प्रीपेड प्लान अभी तक 299 रुपये में आता था उस प्लान पर कंपनी ने 61 रुपये बढ़ा दिए हैं। यानी इस प्लान के लिए अब यूजर्स को पाने के लिए यूजर्स को अब 359 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी 4जी डाटा मिलता है। इसके साथ ही 100एसएमएस प्रतिदिन तथा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ प्राप्त होता है।





















