Samsung ने 48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया सस्ता Galaxy A03 स्मार्टफोन

Join Us icon

Samsung ने चुपके से अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A02 का सक्सेसर है, जिसे कंपनी ने इंडियन मार्केट में पेश नहीं किया था। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन कंपनी के दूसरे बजट फ़ोन्स की तरह दमदार 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने लेटेस्ट Galaxy A03 को कई अपग्रेड के साथ मार्केट में उतारा है। सैमसंग के इस फ़ोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन के बारे में सभी जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy A03 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ (720p) डिस्प्ले दिया है जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके दो प्राइमरी कोर 1.6GHz पर क्लॉक किए गए हैं और बचे हुए छह सेकेंडरी कोर को 1.6GHz पर क्लॉक किया गया है। सैमसंग ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि फोन में कौन सा चिपसेट लगाया गया है। सैमसंग का यह तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन – 3+32GB, 4+64GB, और 4+128GB के साथ पेश किया गया है।

Samsung Galaxy A03

Samsung Galaxy A03 स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस दिया गया है। इस फोन के रियर कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ ही सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।सैमसंग के इस फोन में Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का बैक प्लास्टिक का बना है जिसमें टेक्चर दिया गया है। इस फोन के साइज की बात करें तो वह 164.2 x 75.9 x 9.1mm है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार

Samsung Galaxy A03 की कीमत

Samsung ने फिलहाल अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Galaxy A03 की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है। हमारा मानना है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन अपकमिंग फेस्टिवल सीजन के दौरान कुछ सलेक्टेड मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here