
स्मार्टफोन के लिए प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी MediaTek ने बीते हफ्ते अपने लेटेस्ट Dimensity 9000 series चिपसेट (4nm TSMC प्रोसेस पर आधारित) को लॉन्च किया है। मीडियाटेक के इस चिपसेट ने बेंचमार्क टेस्ट के दौरान करीब 10 लाख पॉइंट का स्कोर किया है। इसके साथ ही रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing भी मीडियाटेक के इस चिपसेट के बारे में काफी बातें कर रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Redmi के अपकमिंग फ्लैगशिप Redmi K50 series में इस चिपसेट को दिया जा सकता है।
लेटेस्ट डेवलपमेंट्स की बात करें तो कंपनी इन दिनों Redmi K40 सीरीज के सक्सेसर पर काम कर रही है, जो लेटेस्ट Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होंगे। पॉपुलर चाइनीज़ टिपस्टर Digital Chat Station ने अपनो सोशल मीडिया पोस्ट पर अपकमिंग Redmi K50 Gaming Enhanced Edition स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।
Redmi K50 Gaming Enhanced Edition
Digital Chat Station के मुताबिक, Redmi के अपकमिंग गेमिंग फोन में मीडियाटेक का हाई-परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि संभवत: Dimensity 9000 चिपसेट हो सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।
इसके साथ ही रेडमी के अपमकिंग स्मार्टफ़ोन में राइट एंगल मिडिल फ़्रेम डिज़ाइन का यूज किया जाएगा जो इसके डिज़ाइन को इंप्रूव करेगा। रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फ़ोन के रियर पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार
पिछली रिपोर्ट्स की माने तो Redmi K50 सीरीज के चार स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनके मॉडल नंबर : I10, I10A, I11, और I11R हैं। इनमें से कुछ स्मार्टफोन Qualcomm और कुछ मीडियाटेक चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। फिलहाल अटकलें लगाई जा रही हैं कि Redmi K50 सीरीज को 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola, Xiaomi अगले साल लॉन्च करेंगे 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन, Samsung करवाएंगा अभी और इंतजार






















