1 जनवरी 2022 से बदलने वाला Google Pay का ये नियम, अगर करतें हैं यूज तो जानें यहां

Join Us icon

8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में नोटबंदी के ऐलान के बाद अचानक डिजिटल पेमेंट की ओर लोगों ने रुख किया था। वहीं, डिजिटल पेमेंट के बढ़ती डिमांड को देखते हुए नोटबंदी के कुछ वर्ष बाद गूगल ने अपनी पेमेंट सर्विस G Pay यानि गूगल पे को पेश किया था, जिसे बहुत तेजी से लोग इस्तेमाल करने लगे। वहीं, अब डिजिटल पेमेंट में हो रही साइबर धोखाधड़ी को देखते हुए आरबीआई जल्द Google Pay में एक नया नियम उठाने वाली है। दरअसल, गूगल पे को लेकर आरबीआई ने एक नया नियम शुरु किया है जो 1 जनवरी 2022 से लागू होने वाला है जिसके बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश दिए हैं।

दरअसल, 1 जनवरी से गूगल पे में ट्रांजैक्शन में बदलाव होने वाले हैं। RBI के नए नियम के मुताबिक गूगल पे के ऐप के इस्तेमाल पर आपको अपनी कार्ड डिटेल नहीं देनी होगी बल्कि हर ट्रांजैक्शन पर आपको अपने कार्ड की जानकारी डालनी होगी यानी आपको कार्ड डिटेल हर बार भरना होगा। इससे पहले गूगल पे इस्तेमाल करने के लिए कार्ड डिटेल भरना जरुरी होता था जिसे गूगल अपने सर्वर में सेव कर लेता था।

how-to-change-upi-pin-using-paytm-app-in-phone

अब आप अपनी कार्ड डिटेल्स को दर्ज करके एक बार ही मैन्युअल भुगतान कर सकेंगे। वहीं दोबारा पेमेंट करने के लिए आपको दोबारा अपने कार्ड की डिटेल डालनी होगी। इस तरह के बदलाव से आरबीआई ने यह कोशिश की है कि संवेदनशील जानकारियां लीक ना हो और बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर लगाम लगे।

जहां तक सुरक्षा की बात है तो गूगल ने शुरू में ही भरोसा दिया था कि कि इसे मल्टी लेयर सिक्योर बनाया गया है। इसे आप गूगल पिन और फिंगरप्रिंट से सुरक्षित रख सकते हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि इस ऐप का निमार्ण विशेष रूप से भारत के लिए किया गया था और यह लगभग सभी बड़े बैंकों के साथ कार्य करने में सक्षम है। वहीं इसके उपयोग में कंपनी ने रिवार्ड प्वाइंट भी दिए जाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here