
TECNO Mobile अनाउंस कर चुका है कि कंपनी इंडिया में बेहद अपना कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 8T लॉन्च करने वाली है। इस फोन की कीमत भारत में 8,999 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है। टेक्नो स्पार्क 8टी के इंडिया आने से पहले अब कंपनी एक और मोबाइल फोन की जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि टेक्नो अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2022 पर काम शुरू का चुकी है और आने वाले दिनों यह फोन लो बजट में एंट्री लेगा।
Tecno Spark Go 2022 का डिजाईन
टेक्नो स्पार्ट गो 2022 स्मार्टफोन की फोटोज़ को एक टिपस्टर द्वारा ट्वीटर पर शेयर किया गया है। इस फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। इस फोन को कंपनी द्वारा वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर कंपनी ने चौड़ा चिन पार्ट दिया है। फोन राईट साईड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन प्लेस्ड है।

Tecno Spark Go 2022 के रियर पैनल पालीकॉर्बोनेट बॉडी पर बना नज़र आ रहा है। बैक पैनल पर आधे निचले हिस्से में वर्टिकल लाईन्स वाला पैटर्न दिया गया है तथा उपरी हिस्से प्लेन है। फोन का रियर कैमरा सेटअप पैनल पर से उपरी उठा हुआ है। इस सेटअप में दो कैमरा लेंस लगे हुए हैं तथा साथ में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। कैमरा सेटअप के लिए लगाए गए बॉडी पार्ट पर ही फोन का रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फिट किया गया है जो ओवल शेप में है।
Tecno Spark Go 2022 की स्पेसिफिकेशन्स
लीक के बताया गया है कि यह आगामी टेक्नो मोबाइल 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसे कंपनी ने डॉट नॉच का नाम दिया है। बताया गया है कि टेक्नो स्पार्क गो 2020 स्मार्टफोन मार्केट में दो कलर मॉडल्स में उतारा जाएगा जिनमें Turquoise Cyan और Atlantic Blue शामिल रहेंगे। यह भी पढ़ें : लो बजट में जल्द इंडिया आ रहा इस कंपनी का Smartphone, होंगे गजब के फीचर्स
एंडरॉयड आधारित इस स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि चिपसेट का कोडनेम अभी सामने नहीं आया है। वहीं लीक की मानें तो इंडिया में यह मोबाइल फोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क गो 2022 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में कही गई है। बताया गया है कि यह टेक्नो स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।





















