Samsung Galaxy S21 FE लॉन्च से पहले कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट, देखें ऐसा होगा डिजाइन

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung के S-सीरीज के आने वाले फोन Galaxy S21 FE को लेकर काफी समय से लीक व रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। हाल ही में 91मोबाइल्स को इस बात की खबर पता लगी थी कि फोन जनवरी 2022 में इंडियन मार्केट में लाया जाएगा। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि जनवरी में होने वाले CES 2022 में इस पेश किया जा सकता है। वहीं, अब Galaxy S21 FE का सपोर्ट पेज Samsung’s UAE वेबसाइट पर लाइव हो चुका है। लिस्टिंग में Galaxy S21 FE का क्लियर केस सामने आया है, जिससे फोन के डिजाइन की पक्की जानकारी मिल गई है।

Samsung Galaxy S21 FE

आपको बता दें कि वेबपेज को सबसे पहले लीकस्टर इवान ब्लास ने देखा था। वेबपेज ने स्मार्टफोन के हरे कलर वैरिएंट का खुलासा किया है। कलर के साथ, लिस्टिंग से स्मार्टफोन के मॉडल नंबर (SM-G990E/DS) का भी पता चला। जानकारी से यह भी पता चलता है कि सैमसंग स्मार्टफोन के Exynos 2100 वर्जन को लॉन्च कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हो गया Samsung का बेहद सस्ता फोन Galaxy A03 Core, 5000mAh बैटरी और 32GB स्टोरेज से है लैस

Samsung Galaxy S21 FE की लीक स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S21 FE के बारे में कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह स्मार्टफोन Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा पंच होल कटआउट दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 5G चिपसेट और Exynos 2100 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन अगले साल 8 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो

सैमसंग का यह फोन 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट दिया जाएगा। सैमसंग का यह फोन Android 11 OS पर आधारित OneUI 3.1 स्किन पर रन करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, GPS, NFC, Bluetooth 5.2, और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP के साथ 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here