
Samsung के A-series के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core को कंपनी ने आखिरकार इंडियन मार्केट में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में UNISOC प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में सिंगल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन खरीद के लिए दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए आगे आपको फोन की कीमत और दूसरी जानकारी से रूबरू कराते हैं।
Samsung Galaxy A03 Core
Samsung Galaxy A03 Core को दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लैक और ब्लू कलर शामिल हैं। वहीं, डिवाइस को कंपनी ने सिर्फ एक ही रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ हो सकता लॉन्च
Samsung Galaxy A03 Core के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के एंट्री लेवल Galaxy A03 Core स्मार्टफोन में 6.5-inch HD+ Infinity-V डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन ऑक्टा कोर (क्वाड 1.6GHz + क्वाड 1.2GHz) प्रोसेसर से लैस है। इस फोन को 2GB की रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। सैमसंग के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन भारत में करेगा एंट्री, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स
लेटेस्ट वीडियो
कैमरा फ़ीचर्स की बात करें तो सैमसंग के Galaxy A03 Core स्मार्टफोन में 8MP का रियर कैमरा दिया है जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फ्रंट में 5MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में डुअल-SIM कार्ड स्लॉट और 4G LTE कनेक्टिविटी दी है। इसके साथ ही फोन में एक्सेलेरोमीटरस लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया है।



















