ये हुई ना Jio वाली बात! कंपनी ने पेश किया सिर्फ 1 रुपये वाला Jio Rs 1 Plan जो चलेगा 30 दिन और मिलेगा इतना डाटा

Join Us icon

Reliance Jio ने जब से अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है, तब से ही जियो यूजर्स अपनी कंपनी ने नाराज़ चल रहे हैं। ग्राहकों की शिकायत हैं कि एक तो पहले से ही कंपनी के नेटवर्क, इंटरनेट स्पीड और अन्य सर्विस में कमी आ रही है। वहीं अब रिलायंस जियो ने प्लान्स महंगे करके अपने यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है। लेकिन इन सबके बीच अब जियो एक ऐसा प्लान लेकर आई है जो न सिर्फ कंपनी के ग्राहक बल्कि अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी सिर खुजलाने पर मजबूर कर देगी। कंपनी ने अभी तक का सबसे सस्ता सिर्फ 1 रुपये वाला Jio Rs 1 Plan पेश करके सभी को चौंका दिया है।

Jio Rs 1 Plan

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए बेहद ही सस्ता प्लान पेश किया है जो सिर्फ 1 रुपये का आता है। Reliance Jio 1 रुपये का प्लान लाने वाली पहली कंपनी है। यह प्लान इस वक्त पूरे देश में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है जिसमें मिलने वाले बेनिफिट्स Airtel, Vodafone Idea और BSNL किसी के पास भी नहीं है। कंपनी ने अपने इस नए प्लान को Jio App के जरिये लॉन्च किया है जो लंबी वैलिडिटी देने के साथ ही बिना किसी दैनिक लिमिट के चलने वाले इंटरनेट डाटा का बेनिफिट भी देता है।

Reliance Jio Rs 1 Plan 30 days validity 100mb internet data offer

1 रुपये में मिलेगा इतना फायदा

Reliance Jio के इस 1 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यह एक प्रीपेड प्लान है जिसका रिचार्ज कभी भी कराया जा सकता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी इसमें मिलने वाली लंबी वैधता है। यह प्लान सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। इंटरनेट की बात करें तो जियो अपने यूजर्स को 1 रुपये में 100MB Data प्रदान करती है जो 4G की स्पीड पर ही चलता है। यह 100एमबी डाटा पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और यूजर्स पूरे महीने में कभी भी इस डाटा का यूज़ कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : Jio का बड़ा बयान, कहा-इंडिया में 5G आने से पहले 100-150 मिलियन होंगे 5G स्मार्टफोन यूजर्स

यहां अगर आप सोच रहे हैं कि 100एमबी डाटा काफी कम हैं तो सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह 100एमबी डाटा 4जी की स्पीड पर चलेगा और जब 100एमबी डाटा खत्म हो जाएगा उसके बाद भी फोन इंटरनेट से कनेक्टेड रहेगा तथा स्पीड 64Kbps की हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर जियो यूजर्स इस प्लान के कितने भी रिचार्ज कर सकते हैं और हर रिचार्ज के लिए 1 रुपये ही देना होगा। इसका फायदा चलिए हम आगे उदाहरण के जरिये समझाते हैं।

Reliance Jio Rs 1 Plan 30 days validity 100mb internet data offer

Jio Rs 1 Plan का रिचार्ज कराने पर 30 दिनों के लिए 100एमबी डाटा मिलेगा। अगर यूजर को लगता है कि 100एमबी 4जी डाटा कम पड़ने वाला है तो वह एक साथ 5 या 10 रिचार्ज कर सकता है। इस हिसाब से 1 रुपये के 10 रिचार्ज करने पर यूजर्स को 10 रुपये देने होंगे और ये 10 रुपये चुकाने के बाद उन्हें 30 दिनों के लिए पूरा 1जीबी डाटा मिल जाएगा (100MB x 10 = 1GB). यहां आपको याद दिला दें कि जियो का 1जीबी डाटा वाला प्लान फिलहाल 15 रुपये का आता है। ऐसे में इस प्लान के साथ 5 रुपये की बचत भी होगी।

नोट : यह खबर प्रकाशित होने के तकरीबन डेढ़ दिन बाद रिलायंस जियो ने पलटी मारते हुए अपने प्लान में बदलाव कर दिया है। अब इस प्लान की वैलिडिटी और इसमें मिलने वाले डाटा लिमिट चेंज हो गई है जिसकी पूरी जानकारी इस खबर में मौजूद है : Jio लाया सिर्फ 1 रुपए का प्रीपेड प्लान, जानें इस प्लान के बारे में सब कुछ

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here