
Indian Gadget Awards 2021 में 50,000 रुपये के बजट में बेस्ट फोन जानने के लिए हमनें 10 ताकतवर मोबाइल्स फोंस को आपस में भिड़ाया है। इस लिस्ट में OnePlus 9 5G, iQOO 7 Legend 5G, iQOO 7 5G, Realme GT Neo 2, Xiaomi Mi 11X Pro, Samsung Galaxy S20 FE 5G, OnePlus 9R 5G, Vivo X70 Pro, Realme GT 5G और Motorola Edge 20 Pro शामिल हैं। आप देख सकते हैं कि इस कैटेगरी मे वनप्लस, रियलमी और आईकू के दो-दो फोन दावेदार बने हैं। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
Best Phone of 2021 (under 50,000)
OnePlus 9 और 9R दोनों 6.55 इंच की फ्लूड डिसप्ले पर लॉन्च हुए हैं जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है। वनप्लस 9 क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट तथा वनप्लस 9आर स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर काम करता है। OP 9 में 48एमपी ट्रिपल तथा OP 9R में 48एमपी क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है तथा ये दोनों मोबाइल 4,500एमएएच बैटरी की बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं जो 65टी फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : ये बने हैं 30,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021 के नॉमिनी
iQOO 7 5G और iQOO 7 Legend 5G में 6.62 इंच की पंच-होल एमोलेड डिसप्ले दी गई है। बेस मॉडल में स्नैपड्रैगन 870 तथा लेजेंड मॉडल में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट मौजूद है। ये दोनों ही फोन 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। ये दोनों आईकू फोन 12 जीबी रैम से लैस हैं। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन एक्सनॉस 990 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जिसका 32एमपी सेल्फी कैमरा मुख्य यूएसपी में से एक है।
वर्चुअल रैम तकनीक वाले रियलमी जीटी और जीटी नियो 2 में 64एमपी ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Realme GT 5G स्नैपड्रैगन 888 पर तथा Realme GT Neo2 स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर रन करता है। दोनों में ही 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक की ताकत मौजूद है। Vivo X70 Pro की खासियत इसका 50एमपी रियर सोनी सेंसर है जिसके साथ 32एमपी सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन 12 जीबी रैम और मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : 20,000 रुपये से कम बजट वाले Best Phone of 2021, देखें कौन-कौन है शामिल
Xiaomi Mi 11X Pro भी क्वॉलकॉम के ताकतवर स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 6.6 इंच एमोलेड स्क्रीन के साथ ही 48एमपी रियर और 20एमपी सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसी तरह मजबूत दावेदारी पेश करने वाला Motorola Edge 20 Pro भी 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 870 चिपसेट, 108MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4,500mAh बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग की शाक्ति से लैस है।
Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।





















