
प्रीमियम मतलब जिसे हाथों में लेकर ही फील आए कि हॉं, इसे कहते हैं असली स्मार्टफोन। लुक और डिजाईन के लेकर स्मूथ प्रोसेसिंग तथा कातिल कैमरा, यही सब एक प्रीमियम फोन की पहचान होती है। Indian Gadget Awards 2021 में हमनें इस कैटेगरी के तहत Xiaomi Mi 11 Ultra, Samsung Galaxy S21 Ultra 5G, Apple iPhone 13, Apple iPhone 13 Pro Max, Vivo X70 Pro+, OnePlus 9 Pro 5G, Samsung Galaxy Z Flip3 5G और Samsung Galaxy Z Fold3 5G को नॉमिनी बनाया है। देखते हैं कौन बनता है इस कैटेगरी का विजेता। Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।
Best Phone of 2021 (Premium)
Xiaomi Mi 11 Ultra दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनकर लॉन्च हुआ था जिसमें 50MP + 48MP + 48MP का कैमरा सेग्मेंट दिया गया है। इस फोन की ताकत 6.81-इंच की 2के डिसप्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और 67वॉट फास्ट चार्जिंग भी है। इसी तरह OnePlus 9 Pro 5G 6.7 इंच की क्वॉडएचडी+ Fluid Display 2.0 सपोर्ट करता है। इस फोन में भी स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और व्रैप चार्ज 65टी फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
A15 Bionic चिपसेट और iOS 15 की तकनीक से लैस आईफोन 13 सीरीज़ भी टेक जगत का गर्म मुद्दा रही है। इस सीरीज़ के Apple iPhone 13 और Apple iPhone 13 Pro Max को हमनें साल के सबसे बेस्ट प्रीमियम फोन की कैटेगरी में शामिल किया है। 6.78 इंच QHD+ Samsung E5 एमोलेड डिसप्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 50एमपी क्वॉड कैमरा और 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस Vivo X70 Pro Plus भी इस कैटेगरी का तगड़ा दावेदार है। यह भी पढ़ें : Indian Gadget Awards 2021 : 50,000 के बजट में एक-दूसरे को टक्कर देकर इनमें से कोई एक बनेगा Best Phone of 2021
Samsung Galaxy S21 Ultra, Samsung Galaxy Z Flip3 और Samsung Galaxy Z Fold3 के साथ सैमसंग कंपनी साल 2021 के बेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोंस की कैटेगरी में अपने सबसे ज्यादा दावेदार शामिल कराने में कामयाब रही है। गैलेक्सी ए21 अल्ट्रा ने जहां अपनी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के जरिये मोबाइल यूजर्स का दिल जीता है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ साथ अपने डिजाईन और तकनीक के दमपर गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप3 और फोल्ड3 ने टेक जगत को चौंकाया है।
Indian Gadget Awards 2021 से जुड़ी सभी तरह की जानकारियां लिए आप इस वेबासइट से पा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स अवॉर्ड की वोटिंग की जानकारी भी आपको यहीं से मिल जाएगी।





















