अब मीजु ला रहा है डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन

Join Us icon

इन दिनों लगभग स​भी स्मार्टफोन कंपनियां डुअल रियर कैमरा सेग्मेंट में एंट्री कर रही हैं। एप्पल, एलजी, आॅनर और कूलपैड ने हाल में डुअल कैमरे वाले फोन लॉन्च किए थे। वहीं इसी कड़ी में नया नाम है चीनी कंपनी मीजु का। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मीजु जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन मीजु प्रो 7 सामनें लाने वाली है जो डुअल रियर कैमरे से लैस होगा।

चीनी वेब वेईबो पर एक टिपस्टर द्वारा मीजु प्रो 7 की फोटो शेयर की गई है, और साथ में लिखा गया है, ‘दिस डिजाईन इज़ वैरी गुड’। शेयर की गई इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि तथाकथित मीजु प्रो 7 के बैक पैनल पर डुअलटोन एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं।

meizu-pro-7-3

मीजु प्रो 7 के लीक में कहा गया है कि यह फोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 की तरह ही डुअल ऐज़ कर्व्ड स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। इस फोन को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार इसे 5.7-इंच की 2के डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है तथा यह फोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा।

एप्पल खोलेगा देश में पहला ई-स्टोर, आईफोन समेत अन्स प्रोक्डट्स होंगे सस्ते

लीक के अनुसार यह 3जीबी या 4जीबी रैम पर पेश किया जाएगा जिनमें 32जीबी या 64जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी आईएमएक्स362 सेंसर दिया जा सकता है जिनमें से एक 12-मेगापिक्सल का होगा। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पुख्ता कहने से परहेज़ किया जा रहा है।