Vivo V23 और Vivo V23 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सब-कुछ

Join Us icon

Vivo भारत में 5 जनवरी को Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। पॉपुलर टिपस्टर योगेश बरार ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए Vivo V23 सीरीज के दोनों स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और भारत में इनकी क़ीमत का खुलासा किया है। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Vivo V23 5G : स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत

योगेश बरार ने ट्वीट कर बताया कि Vivo V23 5G स्मार्टफोन में 6.44-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही इस फोन में फ्लैट स्क्रीन दी जाएगी, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Dimensity 920 चिपसेट के साथ भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वीवो का यह फोन 8GB की रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन में आएगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 4,200mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।

इसके साथ ही फ़्रंट कैमरा सेटअप की बात करें तो फ़ोन में 50MP और 8MP के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही फ्रंट में डुअल टोन फ्लैश भी दिया जाएगा। वहीं बैक कैमरा सेंसर की बात करें तो फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो का यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित FunTouch OS 12 पर रन करेगा। कीमत की बात करें तो Vivi V23 5G स्मार्टफोन को भारत में 26,000 रुपये से 29,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

Vivo V23 Pro 5G : स्पेसिफिकेशन्स और क़ीमत

Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन को 6.56-इंच के कर्व एज AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वीवो का यह फोन Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। लीक रिपोर्ट की माने तो इस फोन में 8GB / 12GB की रैम और 128GB / 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस फोन में 4,300mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

Vivo V23 Pro स्मार्टफोन में भी डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन के प्रो मॉडल में 108MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वीवो का यह फोन Android 12 पर आधारित FunTouch OS 12 पर रन करेगा। इस फोन को भारत में 37,000 रुपये से 40,000 रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी

Vivo V23 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन सनशाइन ग्लोड के साथ कलर चेंजिंग रियर पैनल और स्टारडस्ट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Oppo जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, Snapdragon 480+ प्रोसेसर और 48MP डुअल कैमरा से होगा लैस

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here