
Xiaomi भारत में इन दिनों Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ऑफिशियल लॉन्च से पहले शाओमी ने अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म की हैं। Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन को भारत में मीडियाटेक के Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi India के Chief Business Officer रघु रेड्डी ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू में बताया कि Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन भारत में 30,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 11i चार्जिंग तकनीक
Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि फिलहाल यह नहीं मालूम कि शाओमी इस फोन के साथ चार्जर देगा या नहीं। शाओमी का दावा है कि Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन मात्र 15 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को भारत में किस क़ीमत में पेश किया जाएगा। यह तो जानकारी नहीं है लेकिन, भारत में यह फ़ोन 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच में पेश किया जाएगा। 
रिपोर्ट्स की माने तो Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए Redmi Note 11 Pro+ 5G का रिब्रांड वर्जन है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन भारत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। शाओमी के इस फोन में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। शाओमी के फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और Full HD+ रेजलूशन डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी का यह फोन भारत में पेसिफिक पर्ल और स्टील्थ ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO 9 Pro 5G स्मार्टफोन 4,700mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च









