
Realme GT 2 और GT 2 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन में 4 जनवरी को लॉन्च होना है। रियलमी लगातार अपने अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के फ़ीचर्स टीज कर रही है। लेटेस्ट टीज़र में कंपनी ने Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल की बात करें तो यह टैक्चर फिनिश के साथ आएगा, जिसमें LED फ्लैश के साथ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा। संभव है कि यह फोन और भी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
Realme GT 2 Pro कैमरा डिटेल्स

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के बैक पैनल में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन में 150-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाइड एंगल लेंस के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने फिशआई मोड दिया है। जो अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर के साथ क्रिएटिव फोटोग्राफी में काफी मददगार होगा।

TENAA लिस्टिंग से सामने आया था कि रियलमी के इस फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP सेकेंडरी कैमरा लेंस और 2MP थर्ड कैमरा सेंसर दिया गया है। कुछ लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि रियलमी के इस फोन में 3MP माइक्रोस्कोप कैमरा दिया जा सकता है, जो इससे पहले Find X3 Pro में देखने को मिला था। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7-इंच का WQHD+ (3216 x 1440 पिक्सल रेजलूशन) LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass प्रोटक्शन और पंच होल कटआउट के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11i HyperCharge भारत में इस कीमत पर होगा लॉन्च, सिर्फ 15 मिनट में होता है फुल चार्ज
Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन 12GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन में Dolby Atmos सपोर्ट और 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया निराश, एक के बाद एक खामियां रिपोर्ट कर रहे खरीदार









